Yogi cabinet approves opening of private universities in Ayodhya Ghaziabad and Mathura रामनगरी अयोध्या में खुलेगा रामायण यूनिवर्सिटी, मथुरा-गाजियाबाद को भी मिला योगी सरकार का तोहफा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रामनगरी अयोध्या में खुलेगा रामायण यूनिवर्सिटी, मथुरा-गाजियाबाद को भी मिला योगी सरकार का तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कई फैसलों पर मंजूरी दी गई। इसके तहत प्रदेश को जल्द तीन और निजी विश्वविद्यालय भी मिलेंगे। अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय खुलेगा।

Tue, 3 June 2025 08:14 PMPawan Kumar Sharma विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
रामनगरी अयोध्या में खुलेगा रामायण यूनिवर्सिटी, मथुरा-गाजियाबाद को भी मिला योगी सरकार का तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई फैसलों पर मंजूरी दी गई। लोकभवन के सभागार में आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 11 प्रस्ताव अनुमोदन के लिए रखे गए, जिसमें कैबिनेट ने 10 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। इसके तहत प्रदेश को जल्द तीन और निजी विश्वविद्यालय भी मिलेंगे। योगी सरकार ने अयोध्या में निजी क्षेत्र के तहत महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के संचालन को मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट ने प्रायोजक संस्था महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट को संचालन प्राधिकार पत्र जारी करने की मंगलवार को अनुमति दे दी है।

अब महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या की स्थापना के संबंध में उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को प्रख्यापित कर इसका संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। अयोध्या में कुल 20.2569 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण किया जा रहा है। वहीं मथुरा में निजी क्षेत्र भक्ति वेदान्त विश्वविद्यालय की स्थापना की भी अनुमति दी गई है। प्रायोजक संस्था इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कांशियसनेंस (इस्कान) को उच्च शिक्षा विभाग आशय पत्र जारी करेगा। विश्वविद्यालय का निर्माण मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, मथुरा के छाता विकासखंड के ग्राम अझईखुर्द में 50.8870 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण किया जाएगा। आशय पत्र जारी होते ही प्रायोजक संस्था विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार का तोहफा, अब इन लोगों को भी मिलेगा सामूहिक विवाह योजना का लाभ

गाजियाबाद में बनेगा अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय

गाजियाबाद में निजी क्षेत्र के अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना को भी मंजूरी दे दी गई है। प्रायोजक संस्था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग सोसाइटी को विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए जल्द आशय पत्र जारी किया जाएगा। अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय गाजियाबाद के डासना ग्राम में 26.2656 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंधविश्वास की आड़ में दरिंदगी, संतान न होने पर तांत्रिक ने महिला का कराया रेप

धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर मिलेगी होमस्टे की सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) एवं होमस्टे नीति-2025 को मंजूरी दे दी गई। नई नीति का उद्देश्य राज्य के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को ठहरने की बेहतर और सुलभ सुविधा प्रदान करना है।

पर्यटन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, अक्सर देखने में आता है कि प्रमुख धार्मिक या पर्यटन स्थलों पर होटल पूरी तरह से भर जाते हैं, जिससे पर्यटकों को रुकने में परेशानी होती है और इसी समस्या के समाधान के लिए यह नीति तैयार की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।