income up to 3 lakhs will also get benefit of mass marriage scheme know all process योगी सरकार का तोहफा, अब इन लोगों को भी मिलेगा सामूहिक विवाह योजना का लाभ, पूरा प्रोसेस जानें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार का तोहफा, अब इन लोगों को भी मिलेगा सामूहिक विवाह योजना का लाभ, पूरा प्रोसेस जानें

यूपी की योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की लिमिट 2 लाख से बढ़ाकर तीन लाख कर दिया है। यानी सालाना तीन लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

Tue, 3 June 2025 07:39 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
योगी सरकार का तोहफा, अब इन लोगों को भी मिलेगा सामूहिक विवाह योजना का लाभ, पूरा प्रोसेस जानें

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब सालाना तीन लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को लाभ मिलेगा। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से इस बयान में कहा गया कि अब आय सीमा को बढ़ाकर तीन लाख रुपये वार्षिक कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के अधिक से अधिक परिवार इस योजना के दायरे में आ सकें। आवेदन की जांच में सामाजिक और आर्थिक आधार पर विशेषकर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। फिलहाल इस योजना का लाभ पाने के लिए आय सीमा दो लाख रुपये प्रति वर्ष थी।

बयान के अनुसार योगी सरकार वित्त वर्ष 2025-26 से हर जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च कर रही है। यह धनराशि बढ़ने के बाद गोरखपुर में 27 मई को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1200 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न किया गया। अब सरकार के निर्देश पर अगले सीजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। पात्रता मानकों और सहायता राशि में बढ़ोतरी के बाद समाज कल्याण विभाग और जिला स्तरीय अधिकारी पात्र व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन में जुट गए हैं।

शादी पर सहायता राशि 51 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये

पहले विवाह में दी जाने वाली 51 हजार रुपये की सहायता राशि बढ़ाकर अब एक लाख रुपये की गई। इसके बाद गोरखपुर में 27 मई को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1200 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न किया जा चुका है। समारोह में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की थी। वहीं लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, झांसी समेत सभी मंडलों में समाज कल्याण अधिकारियों की टीम ने वार्ड और ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 2017 में शुरू की गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 8 वर्ष में अब तक 476207 गरीब कन्याओं की शादी संपन्न हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल के बाहर खुलेआम रिश्वतखोरी, बंदियों से मिलाई के नाम पर हेड वार्डन ने ली घूस

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता

वर-वधू का आधार कार्ड

आय प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

आयु प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

फोटो

मोबाइल नंबर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे की असलियत जान दुल्हन का चढ़ा पारा, वधू पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक

कैसे करें आवेदन

यूपी सरकार की ऑफिसिअल वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in/index.php जाएं।

यहां आवेदन करें के ऑप्शन में जाएं।

पेज खुलने के बाद आवेदन के लिए यहां क्लिक करें पर जाएं।

यहां मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरकर सबमिट कर दें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।