Tantrik got woman raped by brothers in law as she did not have a child अंधविश्वास की आड़ में दरिंदगी, संतान न होने पर तांत्रिक ने देवरों से कराया महिला का रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अंधविश्वास की आड़ में दरिंदगी, संतान न होने पर तांत्रिक ने देवरों से कराया महिला का रेप

बरेली में शादी के बाद बच्चा न होने पर एक शख्स अपनी पत्नी को तांत्रिक के पास ले गया। जहां तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र की आड़ में पति की मौजूदगी में ही महिला का देवरों से रेप कराया।

Tue, 3 June 2025 04:47 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
अंधविश्वास की आड़ में दरिंदगी, संतान न होने पर तांत्रिक ने देवरों से कराया महिला का रेप

यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के डेढ़ साल बाद भी बच्चा न होने पर एक शख्स अपनी पत्नी को तांत्रिक के पास ले गया। जहां तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र की आड़ में पति की मौजूदगी में ही महिला को नशीला पदार्थ पिलाया। फिर युवक के भाइयों से रेप कराया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद अब पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ये घटना मीरगंज क्षेत्र के खमरिया आमजपुर का है। पीलीभीत के जहानाबाद की रहने वाली युवती की शादी जून 2023 में प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रदीप ने बीवी के साथ कई बार जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। डेढ़ साल से बच्चा न होने पर किसी ने प्रदीप को तांत्रिक के पास जाने की सलाह दी। इस पर प्रदीप बीवी को लेकर जब तांत्रिक के पास गया तो उसने बताया कि किसी दूसरे से संबंध बनाने पर महिला को बच्चे हो सकते हैं। आरोप है कि पति 12 अप्रैल की शाम महिला को फिर से तांत्रिक के पास असदनगर ले गया। जहां तांत्रिक ने पति की मौजूदगी में महिला को कुछ पीने को दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे की असलियत जान दुल्हन का चढ़ा पारा, वधू पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक
ये भी पढ़ें:बेटी के लिए रिश्ता देखने गई थी मां, खुद कर ली शादी, होने वाला दामाद ही बना पति

पति के सामने ही ही नशे की हालत में महिला के साथ उसके दोनों देवरों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद भी पति दो-तीन बार पत्नी को तांत्रिक के पास ले गया और हर बार देवरों ने महिला से दुष्कर्म किया। इस मामले में अब पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। वहीं, इस मामले में एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराने की कार्रवाई हो रही है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तांत्रिक समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।