yogi adityanath government will now give only tablets to youth not smart phones this reason has come to light योगी सरकार युवाओं को अब स्मार्ट फोन नहीं सिर्फ टैबलेट देगी, सामने आई ये वजह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार युवाओं को अब स्मार्ट फोन नहीं सिर्फ टैबलेट देगी, सामने आई ये वजह

सरकार ने अनुभव किया कि स्मार्ट मोबाइल फोन का शैक्षिक गतिविधियों के बजाए अन्य गतिविधियों में ज्यादा उपयोग में आ रहा है। खुद सीएम योगी ने इस बात पर चिंता जाहिर की थी। अब औद्योगिक विकास विभाग ने तय किया है कि महाकुम्भ में लिए गए कैबिनेट निर्णय को निरस्त करा नया प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर कराया जाए।

Wed, 16 July 2025 05:35 AMAjay Singh अजित खरे, लखनऊ
share
योगी सरकार युवाओं को अब स्मार्ट फोन नहीं सिर्फ टैबलेट देगी, सामने आई ये वजह

योगी सरकार अब युवाओं को स्मार्टफोन नहीं बांटेगी। अब केवल टैबलेट का ही वितरण होगा। सरकार का मानना है कि स्मार्टफोन के मुकाबले टैबलेट शैक्षिक गतिविधियों के लिए ज्यादा उपयोगी है। इसलिए अब 25 लाख स्मार्टफोन खरीद कर वितरण योजना संबंधी निर्णय कैबिनेट से निरस्त कराया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने अनुभव किया कि स्मार्ट मोबाइल फोन का शैक्षिक गतिविधियों के बजाए अन्य गतिविधियों में ज्यादा उपयोग में आ रहा है। खुद मुख्यमंत्री ने इस बात पर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद अब औद्योगिक विकास विभाग ने तय किया है कि महाकुम्भ में लिए गए कैबिनेट निर्णय को निरस्त कराने के लिए नया प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर कराया जाए। वर्तमान में इस योजना पर 2000 करोड़ रुपये का बंदोस्त किया गया है। अब यह रकम टैबलेट खरीदने के खर्च में शामिल हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Rain: अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, आगरा से गोरखपुर तक बरसेंगे मेघ

25 लाख स्मार्टफोन खरीदने का निर्णय हुआ था

इस साल महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में हुई कैबिनेट बैठक में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के अन्तर्गत निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण किए जाने के लिए 25 लाख स्मार्टफोन क्रय करने का निर्णय किया गया। इस योजना के तहत प्रदेश में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा के अंतर्गत लाभार्थी युवा वर्ग को स्मार्टफोन निःशुल्क प्रदान किया जाता है ताकि वह अपने शैक्षिक पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरभंगा से गोरखपुर होते हुए गोमतीनगर तक अमृत भारत जल्द, NER ने शुरू की तैयारी

प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए स्मार्टफोन वितरित किए जाने की योजना पांच साल पहले शुरू की गई थी। 12 जुलाई 2022 को कैबिनेट बैठक में पहली बार नि:श़ुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन बांटने का निर्णय हुआ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।