गुड न्यूज: दरभंगा से गोरखपुर होते हुए गोमतीनगर तक अमृत भारत जल्द, NER ने शुरू की तैयारी
17 जुलाई को पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन रेलवे बोर्ड से संकेत मिलने के बाद ईसी और एनई रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। जन्द ही ट्रेन की समय-सारणी फाइनल कर दी जाएगी।

Amrit Bharat Train: दरभंगा से गोरखपुर होते हुए गोमतीनगर अमृत भारत की सौगात मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन रेलवे बोर्ड से संकेत मिलने के बाद ईसी और एनई रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। जन्द ही ट्रेन की समय-सारणी फाइनल कर दी जाएगी। दरभंगा से गोमतीनगर तक अमृतभारत एक बेहतर सेवा साबित होगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए डिजाइन की गई है। नई ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। टॉक-बैक सिस्टम से यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे। वैक्यूम बायो टॉयलेट, आरामदायक सीटों की सुविधा मिलेगी। 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1834 यात्री सफर कर सकेंगे। ये ट्रेन 110 से 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी।
दिल्ली-दरभंगा के बीच जनवरी 2024 अमृतभारत ट्रेन सेवा : बिहार के दरभंगा से अयोध्या और दिल्ली को जोड़ने वाली प्रदेश की एकमात्र अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 1 जनवरी 2024 को रवाना हुई थी। यह ट्रेन गोरखपुर होते हुए अयोध्या जाती है फिर वहां से दिल्ली जाती है।
सभी बोगियां नॉन एसी, सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच
अमृतभारत एक नॉन-एसी ट्रेन है, जिसमें स्लीपर और अनारक्षित डिब्बे होते हैं। इसके दोनों छोर पर इंजन लगे होते हैं। यह पुश और पुल तकनीक पर चलती है, जिससे इसका स्पीड अन्य एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों की तुलना में ज्यादा होती है। इससे सफर में समय कम लगता है।
अमृत भारत ट्रेन में क्या है खास-
-इस ट्रेन में जनरल क्लास और सेकंड क्लास में बदलाव किया गया है।
-यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है
-अमृत भारत में 18 से 22 कोच लगाए जा सकते हैं
-ट्रेन में दिव्यांगों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है।
-लगेज रैक या रैक पर भी कुशन लगाए गए हैं।
-सामान्य ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेन की सीटों को आरामदायक और आकर्षक बनाया गया है।
-अमृत भारत एक्सप्रेस देखने में मेट्रो जैसी होगी, जिससे लोग एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में आ जा सकते हैं।
-इस ट्रेन में हर सीट के पास चार्जिंग पॉइंट मिलेगा।
-इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, बायो-वैक्यूम वॉशरूम, सेंसर नल, एलईडी लाइट और यात्रियों की जानकारी के लिए सूचना बोर्ड भी है।
-इस ट्रेन में सुरक्षित यात्रा के लिए सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था है।




साइन इन