yogi adityanath government s gift to lakhs of workers of up before diwali dearness allowance increased दिवाली से पहले यूपी के लाखों श्रमिकों को योगी सरकार का गिफ्ट, महंगाई भत्ता बढ़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिवाली से पहले यूपी के लाखों श्रमिकों को योगी सरकार का गिफ्ट, महंगाई भत्ता बढ़ा

बढ़ी दरें 1 अक्तूबर 2025 से 6 महीने के लिए प्रभावी होंगी। परिवर्तनीय महंगाई भत्ते की घोषित नई दरों का निर्धारण अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष 2001=100) के आधार पर किया गया है। भत्ता जुलाई 2012 से दिसंबर 2012 के औसत 216 अंकों के ऊपर, जनवरी 2025 से जून 2025 के औसत 414 अंकों पर देय होगा।

Tue, 30 Sep 2025 07:59 AMAjay Singh प्रशांत मिश्र, गोरखपुर
share
दिवाली से पहले यूपी के लाखों श्रमिकों को योगी सरकार का गिफ्ट, महंगाई भत्ता बढ़ा

दिवाली से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लाखों श्रमिकों को तोहपुा दिया है। सरकार ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के तहत आने वाले 74 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत लाखों कर्मकारों के लिए परिवर्तनीय मंहगाई भत्ते की नई दरें घोषित कर दी हैं। यह बढ़ी दरें 1 अक्तूबर 2025 से छह महीने की अवधि के लिए प्रभावी होंगी। सोमवार को श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश ने यह आदेश जारी कर श्रमिकों को बड़ी राहत देने की कोशिश की।

उप श्रमआयुक्त शक्तिसेन मौर्य ने बताया कि परिवर्तनीय महंगाई भत्ते की घोषित नई दरों का निर्धारण अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष 2001=100) के आधार पर किया गया है। यह भत्ता जुलाई 2012 से दिसंबर 2012 के औसत 216 अंकों के ऊपर, जनवरी 2025 से जून 2025 के औसत 414 अंकों पर देय होगा। इस गणना के अनुसार, अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों की 5750 रुपये प्रतिमाह की मूल मजदूरी पर 5,271 का परिवर्तनीय महंगाई भत्ता निर्धारित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी वालों के लिए खुशखबरी: 15 वीं वंदे भारत जल्द मिलेगी; देखें रूट

उन्होंने बताया कि दैनिक दर, कुल मासिक मजदूरी के 1/26वें हिस्से से कम नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, ईंट भट्ठा उद्योग नियोजन में नियोजित श्रमिकों की मजदूरी दरें भी तय की गई हैं। इसमें पथेरा के लिए 700 रुपए प्रति हजार, 500 मीटर तक भराईवाला के लिए 211 रुपए प्रति हजार और निकासी वाला के लिए भी 211 रुपए प्रति हजार मजदूरी देय होगी। इस वृद्धि से प्रदेश के संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों की क्रय शक्ति बढ़ने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के इस शहर में प्लॉट चाहने वालों के लिए गुड न्यूज, खाली जमीन बेचेगा प्राधिकरण

क्या बोले उप श्रम आयुक्त

गोरखपुर के उप श्रम आयुक्त शक्तिसेन मौर्य ने कहा कि परिवर्तनीय मंहगाई भत्ते की नई दरें 1 अक्तूबर से छह महीने के लिए प्रभावी रहेंगी। इसके अलावा 15 अक्टूबर के बाद नवीनीकरण न कराने वाले श्रमिकों को निष्क्रिय सूची में शामिल कर दिया जाएगा। 30 सितंबर को लेबर अड्डे पर एक जागरूकता कैंप लगाया जा रहा है। श्रमिकों से अपील है कि अधिक संख्या में अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर नवीनीकरण कराएं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।