good news for those in up 15 new vande bharat trains to be added see routes यूपी वालों के लिए खुशखबरी: 15 वीं वंदे भारत जल्द मिलेगी; देखें रूट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी वालों के लिए खुशखबरी: 15 वीं वंदे भारत जल्द मिलेगी; देखें रूट

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मुताबिक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ जंक्शन और सहारनपुर के बीच चलेगी। नई ट्रेन का रखरखाव और संचालन उत्तर रेलवे (एनआर) ज़ोन द्वारा किया जाएगा। यह आधुनिक ट्रेन यात्रा के समय को कम करेगी और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। लोगो की यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक होगी।

Tue, 30 Sep 2025 06:17 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी वालों के लिए खुशखबरी: 15 वीं वंदे भारत जल्द मिलेगी; देखें रूट

New Vande bharat Train for UP: उत्तर प्रदेश वालों के लिए खुशखबरी है। उन्हें 15 वीं वंदे भारत ट्रेन जल्द मिलेगी। फिलहाल प्रदेश भर में 14 वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं। ये ट्रेनें 20 से ज़्यादा शहरों को जोड़ती हैं। सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की वजह से लोगों के लिए यात्रा का अहसास बदला है वहीं गंतव्य तक पहुंचने में लगने वाला समय भी कम हुआ है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मुताबिक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ जंक्शन और सहारनपुर के बीच चलेगी। इस नई ट्रेन का रखरखाव और संचालन उत्तर रेलवे (एनआर) ज़ोन द्वारा किया जाएगा। यह आधुनिक ट्रेन यात्रा के समय को कम करेगी और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वंदे भारत में किचन नहीं, फिर कैसे मिलता है गरमागरम खाना? IRCTC का ये जुगाड़

अभी यूपी में चल रही हैं ये वंदे भारत ट्रेनें, देखें लिस्ट

बता दें कि यूपी देश का वह पहला राज्य था जिसे यह प्रीमियम, अत्याधुनिक ट्रेन (वंदे भारत) मिली। इस नई ट्रेन को लोगों ने हाथों हाथ लिया। ट्रेन ने लोगों की यात्रा को पहले से कहीं ज्यादा आरामदेह और सुविधाजनक बनाया। सबसे पहले इसे वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलाया गया था। प्रदेश में वर्तमान में ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हैं-

ट्रेन संख्या 22435/22436 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22457/22458 आनंद विहार टर्मिनल-देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस राज्य के लिए बड़ी खुशखबरी; एक नहीं, मिलने जा रहीं दो-दो वंदे भारत

गाड़ी संख्या 22545/22546 लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22490/22489 मेरठ सिटी-लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 20981/20982 उदयपुर-आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22500/22499 वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 20176/20175 आगरा कैंट-बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22415/22416 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22425/22426 अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22345/22346 पटना-गोमती नगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 20887/20888 रांची-बनारस-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।