good news for plot seekers in prayagraj authorities to sell vacant land that s been vacant for years यूपी के इस शहर में प्लॉट चाहने वालों के लिए गुड न्यूज, सालों से खाली जमीन बेचेगा प्राधिकरण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस शहर में प्लॉट चाहने वालों के लिए गुड न्यूज, सालों से खाली जमीन बेचेगा प्राधिकरण

प्रयागराज विकास प्राधिकरण वर्षों से खाली जमीन पर प्लॉट बेचने की तैयारी कर रहा है। इन प्लॉटों का आकार अधिक बड़ा नहीं होगा। इसमें संभवत: सभी प्लॉट आवास के लिए ही बनाए जाएंगे। बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के बाद प्लॉटों की बिक्री होगी। PDA लोगों को प्लॉट उपलब्ध कराने के लिए तैयारी कर रहा है।

Mon, 22 Sep 2025 06:49 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, प्रयागराज
share
यूपी के इस शहर में प्लॉट चाहने वालों के लिए गुड न्यूज, सालों से खाली जमीन बेचेगा प्राधिकरण

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्लॉट चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण यहां अपना आशियाना बनाने का सपना संजोने वालों को जल्द ये गुड न्यूज दे सकता है। पीडीए इलाहाबाद पश्चिमी में सैन्य भूमि के पास 54 प्लॉट बेचेगा। पीडीए ने वर्षों से रिक्त पड़ी भूमि पर प्लॉटिंग से पहले बुनियादी तैयारी शुरू कर दी है।

भोला का पुरवा स्थित जाह्नवी आवास योजना अंतर्गत रिक्त भूमि पर बुनियादी व्यवस्था का काम प्राइवेट एजेंसी को सौंपा जाएगा। एजेंसी भूमि पर सीवर लाइन बिछाएगी। रास्ता बनाने के साथ लाइटें लगाएगी। जमीन पर बुनियादी काम पूरा होने के बाद पीडीए 54 प्लॉटों का विज्ञापन निकालेगा। पीडीए ने अभी भूमि पर बुनियादी सुविधा का ढांचा तैयार करने के लिए एजेंसियों को आमंत्रित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक बेकाबू होकर पलटी कार, 2 सर्राफा कारोबारियों की मौत

पीडीए के कार्यवाहक मुख्य अभियंता कौशलेंद्र चौधरी ने बताया कि भूमि पर प्लॉटों का आकार अधिक बड़ा नहीं होगा। इसमें संभवत: सभी प्लॉट आवास के लिए ही बनाए जाएंगे। बुनियादी सुविधा तैयार होने के बाद प्लॉटों की बिक्री होगी। कार्यवाहक मुख्य अभियंता के अनुसार पीडीए लोगों को आवास के लिए प्लॉट उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है।

अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

उधर, लोगों को भविष्य में आने वाली समस्याओं से बचाने के लिए शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार ऐक्शन भी हो रहा है। हाल ही में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बजहा गौसपुर में 20 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। यहां अजीत पांडेय, अतुल द्विवेदी और नफीस ने अवैध प्लाटिंग की थी। पिछले दिनों पीडीए की टीम को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर जाकर इसकी जांच कराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 66 हेडमास्टरों को साढ़े 5 महीने बाद नए सिरे से तैनाती, जारी हुआ ये आदेश

जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। पिछले शुक्रवार की सुबह पीडीए की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे, जिसमें अतिरिक्त अवर अभियंता रुपेश कुमार पटेल, सुपरवाइजर, पीडीए प्रवर्तन दल और थाना एयरपोर्ट की टीम शामिल रही। जानकारों का कहना है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के जाल में फंसकर अक्सर भोले-भाले लोगों को तकलीफ उठानी पड़ती है।मकान के लिए अपने जीवन भर की कमाई लगाने के बाद उन्हें अनावश्यक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।