women will get free travel in roadways buses; Yogi government introduced token system in budget, implemented soon इन महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, योगी सरकार ने बजट में की टोकन व्यवस्था, जल्द होगी लागू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इन महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, योगी सरकार ने बजट में की टोकन व्यवस्था, जल्द होगी लागू

यूपी की योगी सरकार ने अपने दसवें बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। हर साल रक्षा बंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की तर्ज पर नई योजना आ रही है। रोडवेज बसों में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Thu, 12 Feb 2026 09:10 AMYogesh Yadav लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
इन महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, योगी सरकार ने बजट में की टोकन व्यवस्था, जल्द होगी लागू

यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को पेश किए गए अपने दसवे बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा देने की भी व्यवस्था है। यह व्यवस्था केवल 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए की गई है। इसके लिए बजट में फिलहाल एक लाख रुपये की टोकन व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। अभी तक परिवहन निगम रक्षाबंधन पर हर साल सभी महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर कराने की व्यवस्था करता रहा है।

परिवहन विभाग के बजट में इसकी व्यवस्था होने से यह साफ हो गया कि आने वाले समय में बजट आंवटन कर इस योजना की शुरूआत की जाएगी। कुछ समय पहले शासन ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कराने को लेकर अफसरों से राय ली थी। इस मुफ्त यात्रा कराने की कवायद जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी। बुजुर्ग महिलाओं को इस नई व्यवस्था से काफी राहत मिलेगी। हालांकि इस बारे में परिवहन निगम के अफसर यही कहते रहे कि अभी इस बारे में उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि टोकन व्यवस्था की गई है यानी जल्दी ही यह व्यवस्था मूर्तरूप लेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती बाइक पर कूदा ट्रक चालक, बेटे के साथ जा रही मां की मौत, वाराणसी में हादसा

महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर

यूपी के बजट में महिलाओं को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्हें रोजी-रोजगार से जोड़ने के साथ ही बजट में भी 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग का कुल बजट 18620 करोड़ रुपये रखा गया है। स्वयं सहायाता समूहों की महिलाओं को लघु उद्यम स्थापित करने, ऋण निर्भरता से मुक्त करने व लखपति दीदी के लक्ष्य को गति प्रदान करने के लिए ‘उप्र महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड’ योजना शुरू की जा रही है। योजना के लिए 151.04 करोड़ दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गरीब के सम्मान, युवा के स्वाभिमान..., सीएम योगी ने बताया कैसा होगा बजट

छह शहरों में 500 बेड के छात्रावास

मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास 500-500 बेड के बनाए जाएंगे। यह अयोध्या, बरेली, अलीगढ़, मिर्जापुर, सहारनपुर और मुरादाबाद में बनाए जाएंगे। जिसमें कामकाजी महिलाओं को शहरों में सुरक्षित ढंग से रहने की सुविधा होगी। सरकार ने इसके लिए 80 करोड़ की व्यवस्था की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला बैंककर्मियों की लड़ाई ‘ठाकुर’ और ‘ब्राह्मण’ पर आई; एक दूसरे पर वीडियो वार

महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को केंद्र की शी मार्ट योजना की तर्ज पर यूपी में महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री महिला उघमी उत्पाद विपणन योजना के लिए 100 करोड़ दिए गए हैं। जिससे महिलाओं को अपने उत्पादों को बेचने में मदद मिलेगी। यह केंद्र सरकार के शी मार्ट योजना की तरह ही चलाई जाएगी । यह ऐसे मार्ट होंगे जिन्हें महिलाएं ही चलाएंगी। जिसमें ग्रामीण महिलाओं व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बने उत्पाद बेचे जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।