Female bank employees fight escalates to 'Thakur' and 'Brahmin' issues Aastha and Ritu exchange video attacks महिला बैंककर्मियों की लड़ाई ‘ठाकुर’ और ‘ब्राह्मण’ पर आई; आस्था-ऋतु का एक दूसरे पर वीडियो वार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महिला बैंककर्मियों की लड़ाई ‘ठाकुर’ और ‘ब्राह्मण’ पर आई; आस्था-ऋतु का एक दूसरे पर वीडियो वार

कानपुर के निजी बैंक में शुरू हुआ विवाद अब महज दफ्तर की लड़ाई नहीं रह गया है। बैंक के अंदर से शुरू हुई यह बहस 'ठाकुर' बनाम 'ब्राह्मण' के जातिगत मोड़ पर आकर टिक गई है। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वायरल हो रहे वीडियो ने इस मामले को पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है।

Wed, 11 Feb 2026 10:33 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
महिला बैंककर्मियों की लड़ाई ‘ठाकुर’ और ‘ब्राह्मण’ पर आई;  आस्था-ऋतु का एक दूसरे पर वीडियो वार

"ठाकुर हूं मैं... ज्यादा बकैती न करना।" कानपुर के एक निजी बैंक में गूंजा यह वाक्य अब सोशल मीडिया पर ठाकुर और ब्राह्मण के बीच की लड़ाई बन गई है। बैंककर्मी आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच शुरू हुए इस विवाद में अब दोनों पक्षों की ओर से वीडियो जारी कर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आस्था ने कहा कि ठाकुर हूं और गर्व है। इसके जवाब में ऋतु ने भी कहा कि ब्राह्मण होने पर मुझे भी गर्व है। मामला अब मानहानि के दावे और पुलिसिया जांच की दहलीज तक जा पहुंचा है।

आस्था सिंह की सफाई: 'मुझसे मेरी जाति पूछी गई'

बैंक के अंदर से वीडियो वायरल हुआ तो आस्था सिंह ने वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बताया। आस्था का कहना है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पक्ष की कहानी दिखाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद की शुरुआत ऋतु के पति ने की थी। आस्था के अनुसार, “ऋतु के पति ने बैंक आकर मुझसे मेरी जाति पूछी और हेकड़ी निकालने की धमकी दी। उन्होंने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया, जिस पर आक्रोशित होकर मैंने जवाब दिया था। मुझे अपने ठाकुर होने पर गर्व है।” हालांकि, बाद में आस्था ने वीडियो में गलत शब्दों के प्रयोग के लिए माफी भी मांगी और कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बेहद अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठाकुर हूं, तुम्हारी..., धमकी देने वाली बैंककर्मी का नया वीडियो, बताया पूरा मामला

ऋतु त्रिपाठी का पक्ष: 'नंद और पति के साथ हुई बदसलूकी'

वायरल वीडियो में ऋतु त्रिपाठी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह 6 जनवरी को बैंक की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर इस्तीफा देने गई थीं। उनके साथ उनकी ननद भी थी। ऋतु के अनुसार, वॉशरूम का दरवाजा खोलने जैसी छोटी सी बात पर आस्था सिंह और उनकी ननद के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि आस्था दिन भर उनकी ननद पर अभद्र टिप्पणियां करती रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक के वाशरूम से छिड़ी लड़ाई? ठाकुर Vs पंडित में अब आस्था पर रितु का पलटवार

ऋतु ने बताया, "जब ऑफिस टाइम खत्म होने के बाद भी रिलीविंग लेटर नहीं मिला, तो मेरे पति ब्रांच पहुंचे। जब उन्होंने पुलिस बुलाने की बात कही, तो आस्था भड़क उठीं। उन्होंने खुद को ठाकुर बताते हुए मेरे पति पर लैपटॉप फेंकने की कोशिश की और अपशब्द कहे।" ऋतु ने अंत में यह भी जोड़ा कि उन्हें जातिवाद से मतलब नहीं, लेकिन अगर आस्था को ठाकुर होने पर गर्व है, तो उन्हें भी ब्राह्मण होने पर गर्व है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठाकुर हूं मैं, बैंक में ग्राहक पर भड़क गईं HDFC की महिला कर्मचारी; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर छिड़ा 'वीडियो वॉर'

6 जनवरी की इस घटना के बाद से अब तक कई छोटे-बड़े वीडियो क्लिप्स वायरल हो चुके हैं। अलग-अलग चैनलों को दिए जा रहे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कानपुर के इस विवाद ने इंटरनेट पर दो जातियों के बीच बहस छेड़ दी है।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

ऐसा लगता है कि दोनों ही महिला कर्मचारी अब पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। आस्था और ऋतु दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ मानहानि (Defamation) का केस दर्ज कराने की बात कह रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।