woman shot dead in the head in laws absconding police engaged in search सिर में गोली मारकर महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार; तलाश में जुटी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिर में गोली मारकर महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार; तलाश में जुटी पुलिस

शाम करीब चार बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अनीता को लहूलुहान देखकर उनके होश उड़ गए। उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मायके वालों की सूचना पर रात करीब 12 बजे पुलिस गांव पहुंची।

Sun, 20 July 2025 08:56 PMAjay Singh संवाददाता, हाथरस
share
सिर में गोली मारकर महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार; तलाश में जुटी पुलिस

यूपी के हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कस में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ससुरालवाले मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं पिता की तहरीर पर पति सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में महिला के सिर में गोली फंसी मिली है। अब पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।

गांव नगला कस दरकौला निवासी 35 वर्षीय अनीता देवी पत्नी अंकुश की शनिवार की शाम अपने घर में थी। शाम करीब चार बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अनीता को लहूलुहान देखकर उनके होश उड़ गए। उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला सुखदेव निवासी मायके के लोग भी नगला कस पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ में गाड़ी रोकने पर भड़के सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पुलिस से नोंकझोंक

मायके वालों की सूचना पर रात करीब 12 बजे पुलिस गांव पहुंची। यहां पर मायके के लोगों ने पति सहित ससुराल के अन्य लोगों पर अनीता की गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतका ने अपने पीछे एक बेटी वैष्णवी और बेटा देवांश को छोड़ा है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

अनीता के पिता नागेंद्र पाल सिंह ने पति व ससुराल के लोगों के खिलाफ बेटी की गोली मार कर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि करीब 16 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी अंकुश के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को परेशान करते थे। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: ऐसे परिवार के मुखिया को 18,400 रुपए मिलेगी सैलरी, योगी सरकार का बड़ा अभियान

सिर में फंसी मिली गोली

पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। यहां पर गोली लगने की बात की पुष्टि न होने पर शव का एक्सरे कराया गया। एक्सरे में सिर में गोली फंसी नजर आई। इसके बाद शव का पोस्टर्माटम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान सिर में फंसी गोली को निकाला गया।

क्या बोली पुलिस

हाथरस के सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायन ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में महिला के सिर में गोली मिली है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्याभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।