head of such a family in up will get a salary yogi government is going to launch a big campaign यूपी के ऐसे परिवार के मुखिया को मिलेगी 18,400 रुपए सैलरी, योगी सरकार छेड़ने जा रही बड़ा अभियान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के ऐसे परिवार के मुखिया को मिलेगी 18,400 रुपए सैलरी, योगी सरकार छेड़ने जा रही बड़ा अभियान

योगी सरकार ने जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित परिवार के मुखिया को गारंटीड स्किलिंग प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा। पहले फेज में अभियान के तहत चिन्हित 300 निर्धन परिवार के मुखिया को स्किल ट्रेनिंग की जाएगी। इसके बाद प्रदेश भर में अभियान के तहत चिन्हित सभी परिवार के मुखिया को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी।

Sun, 20 July 2025 07:37 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी के ऐसे परिवार के मुखिया को मिलेगी 18,400 रुपए सैलरी, योगी सरकार छेड़ने जा रही बड़ा अभियान

योगी सरकार ने जीरो पावर्टी अभियान के तहत प्रदेश में गरीबी को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित निर्धन परिवारों के सदस्यों को न केवल ‘गारंटीड स्किलिंग प्रोग्राम से जोड़ेगी बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार भी दिलाएगी। योगी सरकार की ओर से यह भी सुनिश्चित किया गया है कि प्रशिक्षित मुखिया को कम से कम 18,400 रुपये मासिक वेतन मिले, जिससे वे अपने परिवार का सम्मानजनक तरीके से भरण-पोषण कर सकें।

यूपी कौशल विभाग देगा ट्रेनिंग, एक हजार ट्रेनिंग पार्टनर भी देंगे सहयोग मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का जीरो पावर्टी अभियान योगी सरकार की उन योजनाओं में से है, जो गरीबों को वास्तविक सशक्तिकरण की ओर ले जा रही है। सरकार का यह प्रयास भविष्य में पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है, जहां सरकार और उद्योग जगत मिलकर गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी के तहत योगी सरकार ने जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित परिवार के मुखिया को गारंटीड स्किलिंग प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा। इसके तहत पहले फेज में अभियान के तहत चिन्हित 300 निर्धन परिवार के मुखिया को स्किल ट्रेनिंग की जाएगी। इसके बाद प्रदेश भर में अभियान के तहत चिन्हित सभी परिवार के मुखिया को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों का धर्म बदलवाने वाले छांगुर बाबा का मददगार निकला कोर्ट का बाबू, अरेस्ट

यह ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग की ओर से दी जाएगी। इससे एक हजार ट्रेनिंग पार्टनर भी जुड़ेंगे। यह ट्रेनिंग पूरी तरह से व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी होगी, जिसमें प्रतिभागियों को उन क्षेत्रों में दक्ष बनाया जाएगा, जहां नौकरी की संभावनाएं अधिक हैं। इसके बाद उन्हें सीधे नौकरी से जोड़ा जाएगा। 360 डिग्री फार्मूले पर दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रतिष्ठित कंपनियों में मिलेगा रोजगार का अवसर मुख्य सचिव ने बताया कि परिवार के मुखिया को 360 डिग्री फार्मूले के तहत संपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें ऑफिस, टॉयलेट क्लीनिंग, गेस्ट अटेंडेंट, हाउसकीपिंग, हॉस्पिटैलिटी जैसे सात प्रकार की ट्रेनिंग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें लैंग्वेज स्किल की भी शिक्षा दी जाएगी ताकि वे कॉर्पोरेट सेक्टर में आत्मविश्वास के साथ काम कर सकें। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम सुनिश्चित करेगा कि प्रशिक्षण का स्तर गुणवत्ता युक्त और उद्योग की जरूरतों के अनुसार हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के प्राइमरी स्कूलों को बेहतर बनाने वाले ARP-SRG के लिए खुशखबरी, बढ़ा भत्ता

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद होटल ताज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एल एंड टी लिमिटेड, मेदांता, अडानी ग्रुप जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्टीय स्तर की कंपनियों में नौकरी दिलायी जाएगी। यह पहली बार है जब कोई सरकार सीधे गरीबों को स्किल ट्रेनिंग देकर प्राइवेट सेक्टर की टॉप कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने जा रही है। योगी सरकार की पहल को देश, प्रदेश और विदेश के उद्योग जगत का मिला समर्थन योगी सरकार की गारंटीड स्किलिंग प्रोग्राम और गारंटेंड प्लेसमेंट प्रोग्राम को देश, प्रदेश और विदेश के उद्योग जगत का भी व्यापक समर्थन मिला है। अब तक 40 बड़े उद्यमियों ने जीरो पावर्टी अभियान से जुड़े परिवारों को नौकरी देने की प्रतिबद्धता जताई है। यह सहयोग इस अभियान की व्यापकता और सफलता का संकेत देता है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार का प्रयास केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता को भी सुनिश्चित कर रहा है। जीरो पावर्टी अभियान इसी सोच का विस्तार है, जो गरीब परिवारों को दया या अनुदान नहीं, बल्कि सम्मान और अवसर देने की दिशा में काम करता है। योगी सरकार का मननना है जब तक प्रदेश का सबसे गरीब व्यक्ति मुख्यधारा से नहीं जुड़ता, तब तक विकास अधूरा है। यह अभियान उस अंतिम व्यक्ति को आगे लाने का प्रयास है, जो अब तक हाशिए पर रहा। ऐतिहासिक पहल से यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश अब सिर्फ विकास की बात नहीं कर रहा, बल्कि उसके हर नागरिक को विकास से जोड़ने की दिशा में ठोस काम कर रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।