When he saw wife with his nephew he got threat of filling her blue drum out fear husband handed over wife to her lover भतीजे संग बीवी को देखकर खौल उठा खून, नीले ड्रम में भरने की मिली धमकी तो पति ने प्रेमी को सौंपी पत्नी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भतीजे संग बीवी को देखकर खौल उठा खून, नीले ड्रम में भरने की मिली धमकी तो पति ने प्रेमी को सौंपी पत्नी

भतीजे संग अय्याशी कर रही थी बीवी, पति ने देखा तो मिली नीले ड्रम में भरने की धमकी, युवक ने प्रेमी को सौंप दी

Thu, 29 May 2025 08:15 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
भतीजे संग बीवी को देखकर खौल उठा खून, नीले ड्रम में भरने की मिली धमकी तो पति ने प्रेमी को सौंपी पत्नी

मेरठ के सौरभ-मुस्कान कांड के बाद पति-पत्नी के रिश्तों में नीले ड्रम का खौफ किस कदर हावी है, इसका एक और जीता-जागता उदाहरण बुलंदशहर में सामने आया है। खीरी के निघासन के बाद अब बुलंदशहर में भी नीले ड्रम की धमकी से भयभीत पति ने पत्नी और बच्चों को उसके प्रेमी को सौंप दिया। पति खुद पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और बाकायदा दोनों के सिर पर हाथ रख कर साथ रहने का आशीर्वाद दिया। पुलिस को अपना सहमति पत्र भी थमा दिया। बाद में उसने कुबूल किया कि नीले ड्रम में जमा देने की धमकी के बाद उसे ऐसा फैसला करना पड़ा। पत्नी का प्रेमी रिश्ते में उसका भतीजा लगता है।

थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां पड़ोस में रहने वाले पति के भतीजे के प्यार में पड़ गई। बीते दिनों पति ने भतीजे प्रेमी और उसकी चाची को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस पर महिला गलती मानने के बजाय अपने पति को ही धमकाने लगी। इस दौरान महिला ने नीले ड्रम वाला हाल करने की धमकी दे डाली। यह भी कहाकि वह परिवार के अन्य लोगों को भी नहीं छोड़ेगी। पत्नी की इन हरकतों से परेशान पति ने उसे उसके प्रेमी को सौंपने का फैसला कर लिया।

बुधवार को पति अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचा। वहां भी पत्नी ने साफ कर दिया कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इससे आहत पति ने खुद ही पत्नी को प्रेमी को सौंपने का निर्णय ले लिया। उसने पुलिस को सहमति पत्र भी सौंप दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रेमी का शांतिभंग में चालान किया था। गुरुवार को जमानत के बाद वह महिला और उसके तीनों बेटियों को लेकर नोएडा चला गया। इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेरी बीवी बहुत खूबसूरत है...चिढ़ाते थे दोस्त, छत पर चढ़कर पति ने काटा ‘गदर’

पति बोला, पत्नी ने दी नीले ड्रम वाला कांड दोहराने की धमकी

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी उसे मेरठ के नीले ड्रम जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी देती थी। थाने में भी वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। उसका प्रेमी रिश्ते में मेरा भतीजा लगता है। ऐसे में अपनी और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजना ही उचित समझा। दोनों को खुशी-खुशी दोनों को विदा कर दिया।

प्रेमी को ही मान लिया पति, संपत्ति से दावा छोड़ा

महिला ने भी अहमदगढ़ थाने में एक प्रार्थना-पत्र दिया, जिसमें उसने लिखा है कि अब उसने पति के साथ न रहकर प्रेमी को ही अपना पति मान लिया है। वह उसी के साथ खुश है और आगे भी उसी के साथ जीवन जीना चाहती है। महिला ने लिखा है कि वह अपनी तीनों बेटियों को भी अपने साथ ही रखेगी। महिला का यह भी दावा है कि अब उसका पति की चल-अचल संपत्ति से कोई मतलब नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।