woman accuses former up minister of sexual exploitation after keeping him in a rented house किराये के घर में रखकर..., यूपी के पूर्व राज्यमंत्री पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

किराये के घर में रखकर..., यूपी के पूर्व राज्यमंत्री पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप

महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसके एक परिचित ने सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री से उसका परिचय कराया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने शुरुआत में PA के लिए साथ रखा। इस दौरान पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई और निकाह कर यौन शोषण किया। कुछ दिन दिल्ली में किराये के मकान में रखा। 

Tue, 28 April 2026 09:44 AMAjay Singh हिटी, मेरठ/कंकरखेड़ा
share
किराये के घर में रखकर..., यूपी के पूर्व राज्यमंत्री पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप

UP News : उत्तर प्रदेश में सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पर दिल्ली की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए। बताया कि पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर आरोपी ने दूसरा निकाह कर यौन शोषण किया। कंकरखेड़ा थाने में पहुंचकर महिला ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के खिलाफ तहरीर दी है।

महिला ने बताया कि उसका पहला निकाह वर्ष 2008 में जामा मस्जिद निवासी युवक से हुआ था। पति के नशा करने के कारण तलाक हो गया और तीनों बच्चे अब महिला के साथ ही रह रहे हैं। तीन साल पहले उसके एक परिचित ने मेरठ निवासी सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री से उसका परिचय कराया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने शुरुआत में पीए के लिए साथ रखा। इस दौरान पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई और निकाह कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की यह महिला BSA और क्लर्क भगोड़ा घोषित होंगे, NBW के बावजूद फरार हैं दोनों

कुछ दिन दिल्ली में किराये के मकान में रखा और इसके बाद कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर गांव में एक मकान किराये पर लेकर दे दिया। चार दिन पहले आरोपी ने मोबाइल तोड़ डाला और उसमें निकाह के फोटो-वीडियो को नष्ट करने का प्रयास किया। अब वह तलाक के लिए धमकी दे रहा है। यह भी आरोप लगाया उसके जेवरात हड़प लिए और कोर्ट के माध्यम से तलाक के लिए दबाव बना रहा है। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पति के खिलाफ धोखाधड़ी, यौन शोषण करने और धमकी देने के आरोप लगाकर तहरीर दी।

पहले भी हो चुकी है पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की गिरफ्तारी

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पहले भी कई मामलों में चर्चित रहा है। वर्ष 2016 में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की लुंगी डांस करने की वीडियो वायरल हुई थी। वर्ष 2010 में लालकुर्ती के चेतन मेडिकल कांप्लेक्स स्थित शिव सेना के जिला कार्यालय पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए तत्कालीन शिवसेना जिला प्रमुख धर्मेन्द्र तोमर पर हमला किया गया था। इसी घटना में पूर्व राज्यमंत्री समेत कई के खिलाफ बलवे और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सितंबर 2018 में इसी मामले में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की गिरफ्तारी की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चौड़ीकरण में आई मस्जिदों के लिए मांगा फतवा, वाराणसी दालमंडी में लग रहे लाल निशान
ये भी पढ़ें:पेड़ से लटकी मिली लड़की की लाश,प्राइवेट पार्ट पर घाव; पास पड़े थे खून से सने कपड़े
ये भी पढ़ें:प्रीपेड मीटर में नेगेटिव बैलेंस पर नया सिस्टम, जीरो से नीचे वालों को बड़ी राहत

आरोपों को बताया गलत

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री से इस मामले में फोन पर बात की गई। उन्होंने बताया कि महिला उनकी पत्नी है और निकाह किया था। पहली शादी की बात छिपाने जैसा कोई मामला नहीं है। महिला के परिजनों को सब जानकारी है। पहले निकाह की जानकारी उन्हें भी है। पत्नी से थोड़ा विवाद हो गया था, जिसके बाद वह थाने पहुंच गई है। आरोप गलत हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।