Within 3 months groom reached his in laws house to marry bride again 3 महीने के भीतर दुल्हन से दोबारा शादी करने पहुंचा दूल्हा, लेकिन कर बैठा ये गलती, ससुरालियों ने लौटाई बारात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

3 महीने के भीतर दुल्हन से दोबारा शादी करने पहुंचा दूल्हा, लेकिन कर बैठा ये गलती, ससुरालियों ने लौटाई बारात

मिर्जापुर में एक शख्स ने शादी के तीन महीने बाद दुल्हन से दोबारा शादी करने के लिए बारात लेकर ससुराल पहुंचा। लेकिन इस बार एक गलती कर बैठा। जिसकी वजह से ससुरालीजन नाराज हो गए। यहां तक कि दुल्हन ने भी फेरे लेने से इनकार कर दिया।

Wed, 4 June 2025 03:13 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share
3 महीने के भीतर दुल्हन से दोबारा शादी करने पहुंचा दूल्हा, लेकिन कर बैठा ये गलती, ससुरालियों ने लौटाई बारात

यूपी के मिर्जापुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने शादी के तीन महीने बाद दुल्हन से दोबारा शादी करने के लिए बारात लेकर ससुराल पहुंचा। लेकिन इस बार एक गलती कर बैठा। जिसकी वजह से ससुरालीजन नाराज हो गए। दुल्हन ने भी फेरे लेने से इनकार कर दिया। आखिर में सजधज कर ससुराल पहुंचे दूल्हे को बैरंग ही बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये हैरान कर देने वाला मामला हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव है। यहां के रहने वाले पप्पू कोल ने अपनी बेटी की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत भटवारी गांव में श्याम उर्फ सोनू के संग किया था। ये शादी मार्च महीने में हुई थी। फिर से शादी की रस्म पूरी करने के लिए दोबारा सोमवार को विवाह की तिथि निर्धारित की गई थी। जिसके बाद दोनों तरफ से दोबारा शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। तय समय पर सोमवार को दूल्हा परिवार के साथ बारात लेकर पहुंचा।

यहां वधू पक्ष ने वर पक्ष का जमकर स्वागत सत्कार किया। फिर बारी आई शादी की, लेकिन जैसे ही रस्म शुरू हुई तो पता चला कि दूल्हा पक्ष अपने साथ दुल्हन के लिए कपड़े और जेवर लेकर नहीं आया है। इस बात की भनक लगते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। बड़े-बुजुर्गों ने समझौता कराने की कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मदरसा संचालक की घिनौनी हरकत, क्लास रूम में शिक्षिका से किया रेप
ये भी पढ़ें:बारात में बवाल, DJ पर अंबेडकर गाना बजाने को लेकर चली ईंट-कुर्सियां, दूल्हा घायल

दुल्हन के पिता का आरोप है कि दुल्हन ने गहने कपड़े और शृंगार के सामान नहीं लाए, जो जरूरी होता है। आखिर में दूल्हे को बारात लेकर बैरंग ही लौटना पड़ा। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।