Bricks chairs were thrown at wedding procession over playing Ambedkar song on DJ groom injured बारात में बवाल, DJ पर अंबेडकर गाना बजाने को लेकर चली ईंट-कुर्सियां, दूल्हा घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बारात में बवाल, DJ पर अंबेडकर गाना बजाने को लेकर चली ईंट-कुर्सियां, दूल्हा घायल

उन्नाव एक शादी समारोह के दौरान गांव के युवकों ने डीजे के गाने बदलने को लेकर बारातियों की पिटाई कर दी। मारपीट में दूल्हा व उसका पिता जख्मी हो गए। कन्या पक्ष के लोगों से बीच बचाव न करने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

Tue, 3 June 2025 10:51 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
बारात में बवाल, DJ पर अंबेडकर गाना बजाने को लेकर चली ईंट-कुर्सियां, दूल्हा घायल

यूपी के उन्नाव से शादी समारोह में मारपीट का मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में सोमवार रात पुरवा कस्बा से आई बारात में गांव के युवकों ने डीजे के गाने बदलने को लेकर बारातियों की पिटाई कर दी। मारपीट में दूल्हा व उसका पिता जख्मी हो गए। कन्या पक्ष के लोगों से बीच बचाव न करने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ ने दूल्हे को समझा कर शादी के लिए राजी किया। तब कहीं जाकर पुलिस की मौजूदगी में विवाह सम्पन्न हो सका। घटना को लेकर लड़के के पिता ने 5 लोगों पर मारपीट व रुपये छीनने तथा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

पुरवा कस्बा के तोपखाना मोहल्ला के रहने वाले राम सजीवन ने बीघापुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सोमवार रात वह अपने बेटे प्रिंशू की बारात लेकर मर्दनपुर के रहने वाले राजेश की बेटी के साथ शादी करने के लिए आया था। जब बारात जनवासे से लड़की के घर के निकल कर अंबेडकर प्रतिमा स्थल के निकट पहुंची। तभी बारात के साथ बैंड डीजे में बज रहे गाने को कन्या पक्ष के गांव निवासी देवी प्रसाद, रिंकू, सर्वेश, अंकित व मोहित समेत अन्य जबरन बदलने के लिए भीमराव अंबेडकर का गाना बजवाने का दबाव बना रहे थे। इन लोगों की हरकत का जब बारातियों ने विरोध किया तो यह सभी लोगों ने कुर्सी व ईंटों से हमला बोल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें:अंधविश्वास की आड़ में दरिंदगी, संतान न होने पर तांत्रिक ने महिला का कराया रेप

झगड़ा होते देख दूल्हे की बहनों में नीलांशी व प्रिंशी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो युवकों ने लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायती पत्र में लड़के के पिता ने 30 हजार रुपये खुद की जेब से छीन लेने व वरीक्षा तिलक के 7500 रुपये भी उठा लेने का आरोप भी लगाया है। कई बाराती मामूली जख्मी हुए। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए हुए हैं। घायलों का मेडिकल कराया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।