Madrasa director raped girl teacher in bareilly मदरसा संचालक की घिनौनी हरकत, क्लास रूम में शिक्षिका से किया रेप, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मदरसा संचालक की घिनौनी हरकत, क्लास रूम में शिक्षिका से किया रेप, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा

बरेली में मदरसा संचालक ने अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली युवती से रेप की घटना को अंजाम दिया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर जब परिजन मदरसा पहुंचे तो युवती वहां बदहवास हालत में मिली। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे।

Wed, 4 June 2025 02:25 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
मदरसा संचालक की घिनौनी हरकत, क्लास रूम में शिक्षिका से किया रेप, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा

यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मदरसा संचालक ने अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली युवती से रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने जुमे की दिन शिक्षिका को मदरसे बुलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। जब परिजन युवती को ढूंढते हुए मदरसे पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस ने इसकी शिकायत थाने में की। अब घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

ये घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मदरसा संचालक जुबेर को बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे विधिक कार्रवाई के बाद अदालत ने जेल भेज दिया है। इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जुबेर ने मदरसे की एक शिक्षिका को काम के बहाने पिछले शुक्रवार को छुट्टी के दिन मदरसे में बुलाया और उससे बलात्कार किया। जब काफी देर युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए मदरसे पहुंचे। जहां उन्होंने शिक्षिका को बेहोशी की हालत में पाया। उस वक्त उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीवी और बेटी की हत्या कर फरार हुआ पति, कमरे में खून से लथपथ मिला शव
ये भी पढ़ें:इश्क का खौफनाक अंजाम, शादीशुदा महिला और प्रेमी ने जहर खाकर दी जान

लोगों ने घटना के बाद मदरसा संचालक को पकड़वाने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। जिसके बाद शिक्षिका के परिजन ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शिक्षिका का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हैवानियत की हदें पार, रेप के 7 दिन बाद किशोरी को दूध में जहर देकर मार डाला

मुजफ्फरनगर में किशोरी से रेप के मामले में मदरसा टीचर गिरफ्तार

इससे पहले मुजफ्फरनगर में एक मदरसा शिक्षक को 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ रेप करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रूपाली राव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सद्दाम हुसैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, किशोरी को कथित तौर पर पढ़ाने के बहाने मदरसे में ले जाया गया था, जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।