पत्नी ने नींद की गोलियां खिला पति को सुला दिया, फिर प्रेमी को किया फोन; हथौड़े से कराई हत्या
गौतम उर्फ सौरभ ने बतया कि संदीप उसकी बुआ का लड़का था। संदीप यमुनानगर में नौकरी करता था। उसकी गैर मौजूदगी में वह मीनाक्षी से मिलने जाता था। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी संदीप और उसके माता-पिता को हो गई थी। इसके बाद संदीप मुजफ्फरनगर में ही नौकरी करने लगा।

अवैध संबंध में बाधक बने पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। महिला ने पति को नींद की गोलियां खिलाई और प्रेमी ने सिर पर हथौड़े से वारकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी ने शव को गांव के जंगल में फेंक दिया। रविवार को मिले शव का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का प्रेमी मृतक का ममेरा भाई है। थाना प्रभारी कोतवाली बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह गांव मलीरा के बाहर जंगल में संदीप का शव मिला था। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए गए थे। पुलिस ने सोमवार को हत्या का खुलासा करते हुए संदीप की पत्नी मीनाक्षी और मृतक के ममेरे भाई गौतम उर्फ सौरभ निवासी सदरुद्दीनगर माजरा थाना भौराकलां को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में गौतम उर्फ सौरभ ने बतया कि संदीप उसकी बुआ का लड़का था। संदीप यमुनानगर में नौकरी करता था। उसकी गैर मौजूदगी में वह मीनाक्षी से मिलने जाता था। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी संदीप और उसके माता-पिता को हो गई थी। इसके बाद संदीप मुजफ्फरनगर में ही नौकरी करने लगा। उन्होंने मीनाक्षी को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद परिजनों ने मीनाक्षी के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। इस पर मीनाक्षी और गौतम ने संदीप की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार रविवार शाम को आरोपी गौतम हथौड़ा लेकर गांव आ रहा था। रास्ते में उसे संदीप मिल गया तो दोनों काफी नोकझोंक हुई। गौतम ऊर्फ सौरभ को धमकी देते हुए जंगल की तरफ चला गया। कुछ देर बाद वह गांव के बाहर ही आकर छिप गया।
उधर, संदीप घर पहुंचा तो मीनाक्षी ने उसके खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। कुछ देर में संदीप सो गया। देर रात मीनाक्षी ने प्रेमी गौतम को फोन कर घर बुला लिया। आरोपी ने सोते हुए संदीप के सिर पर हथौड़े से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बाइक पर शव लादकर गांव के बाहर जंगल में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी का चालान कर दिया।
करीब दस साल पहले हुई थी शादी
संदीप की शादी मीनाक्षी से करीब दस साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। संदीप की मौत से परिजनों और बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है। वहीं क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।




साइन इन