sbsp mla bediram in news again in up property dealer makes this allegation यूपी में सुभासपा विधायक बेदीराम फिर सुर्खियों में, प्रॉपर्टी डीलर ने लगाया ये आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में सुभासपा विधायक बेदीराम फिर सुर्खियों में, प्रॉपर्टी डीलर ने लगाया ये आरोप

यह जमीन विवाद राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। अब देखना यह है कि जांच में किसके दावे सही साबित होते हैं। बेदी राम का कहना है कि मैं दलित विधायक हूं, इसी कारण से प्रॉपर्टी डीलर तारा सिंह बिष्ट ने मुझसे अभद्र तरीके से बात की। मैंने एक इंच भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है।

Mon, 16 Feb 2026 03:34 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में सुभासपा विधायक बेदीराम फिर सुर्खियों में, प्रॉपर्टी डीलर ने लगाया ये आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित बाघामऊ में सरकारी सड़क की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर गाजीपुर से सुभासपा विधायक बेदीराम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विधायक और प्रॉपर्टी डीलर तारा सिंह बिष्ट के बीच हुई तीखी बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है। विवाद इस बात को लेकर है कि संबंधित स्थान पर नगर निगम की सड़क 40 फीट चौड़ी है या 16 फीट। प्रॉपर्टी डीलर का आरोप है कि विधायक की बाउंड्रीवॉल सड़क की जमीन पर बनाई जा रही है, जबकि विधायक इस आरोप को सिरे से खारिज कर रहे हैं। आपका लाइव हिन्दुस्तान वायरल हो रहे ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पहले भी विधायक का एक ऑडियो-वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप लगे थे और जिसकी जांच जारी है।

अब पैमाइश पर टिकीं निगाहें

सड़क 40 फीट है या 16 फीट, इसका फैसला प्रशासनिक पैमाइश से ही होगा। फिलहाल वायरल ऑडियो ने बाघमऊ की जमीन के इस विवाद को राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बना दिया है। अब देखना यह है कि जांच में किसके दावे सही साबित होते हैं। बेदी राम का कहनाहै कि मैं दलित विधायक हूं, इसी वजह से प्रॉपर्टी डीलर तारा सिंह बिष्ट ने मुझसे अभद्र तरीके से बात की। मैंने एक इंच भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है। कोई भी नाप-जोख करवा ले। वहां 16 फीट चौड़ी सड़क है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजभर के विधायक से उलझने वाले CHC प्रभारी हटाए गए, इस्तीफे की धमकी दी थी डॉक्टर

हमने अपनी जमीन में से 6 फीट रास्ते के लिए छोड़ा है, ताकि सड़क और चौड़ी हो जाए। प्रॉपर्टी डीलर से मेरी बात हुई थी। मैं इस समय लखनऊ से बाहर हूं। आकर मैं खुद सारे कागजात और नक्शा पेश करूंगा। जो ऑडियो वायरल किया गया है, उसका कुछ हिस्सा काट दिया गया है, जिसमें वह मुझसे दलित विधायक होने के नाते बहुत अभद्र भाषा में बात कर रहा है। जबकि मैं आप कहकर बात कर रहा हूं। मैंने किसी को कोई गाली नहीं दी और न ही किसी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: OP राजभर के MLA बेदीराम समेत कई STF की रडार पर

प्रॉपर्टी डीलर ने लगाया है ये आरोप

प्रॉपर्टी डीलर तारा सिंह बिष्ट ने कहा कि विधायक जी से मेरी बात फोन पर हुई थी। उन्होंने 16 बिस्वा जमीन खरीदी है लेकिन बाउंड्री वॉल चार बीघा जमीन पर कराई है। यहां सड़क 40 फीट चौड़ी थी। सड़क की जमीन पर कब्जा कर बाउंड्रीवॉल बनाई है। हमने इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी, एसडीएम तथा नगर आयुक्त के यहां प्रार्थना पत्र दिया है। यह ऑडियो 27 नवंबर 2025 का है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।