wife found in lover s arms did husband s horrific murder chops him into pieces with a grinder throws him into drain प्रेमी की बाहों में मिली पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, ग्राइंडर मशीन से टुकड़े-टुकड़े कर नाले में बहाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी की बाहों में मिली पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, ग्राइंडर मशीन से टुकड़े-टुकड़े कर नाले में बहाया

15 दिसंबर को संभल नगर से सटे पत्रुआ गांव के नाले से एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। शव के सिर और हाथ-पैर नहीं थे। दो दिन बाद शव के कटे हुए एक हाथ पर राहुल नाम गुदा मिला, जिससे शिनाख्त की दिशा में जांच तेज हुई। पता चला कि करीब एक महीने पहले रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

Mon, 22 Dec 2025 08:44 PMAjay Singh संवाददाता, संभल
share
प्रेमी की बाहों में मिली पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, ग्राइंडर मशीन से टुकड़े-टुकड़े कर नाले में बहाया

उत्तर प्रदेश के संभल में सोमवार को रिश्तों के कत्ल और हैवानियत के रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे ने सभी को दहला दिया। यहां प्रेमी की बाहों में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़े जाने पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सिर पर हथौड़े और रॉड से वार कर पति को मौत की नींद सुला दिया। फिर क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए लाश को ग्राइंडर (कटर मशीन) से काटकर सिर, हाथ-पैर शरीर से अलग कर दिए। बाद में शव के टुकड़ों को पॉलिथीन में भरकर नाले और गंगा में बहा दिया गया। पुलिस के भ्रमित करने के लिए पत्नी ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी, लेकिन नाले में मिले हाथ पर पर खुदे राहुल नाम ने कातिलों तक पहुंचने में पुलिस की राह आसान कर दी। इस हत्याकांड ने मेरठ के चर्चित नीले ड्रम कांड की भयावह यादें ताजा कर दी हैं।

सोमवार को एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपने कार्यालय में इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी के अनुसार, बीते 15 दिसंबर को नगर से सटे पत्रुआ गांव के नाले से एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। शव के सिर और हाथ-पैर नहीं थे। दो दिन बाद शव के कटे हुए एक हाथ पर राहुल नाम गुदा मिला, जिससे शिनाख्त की दिशा में जांच तेज हुई। इसी क्रम में सामने आया कि करीब एक महीने पहले चुन्नी मोहल्ला निवासी रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने जब गुमशुदगी और बरामद शव को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई तो परतें खुलने लगीं। जांच में पता चला कि रूबी के मोहल्ले के ही गौरव से अवैध संबंध थे। 18 नवंबर को राहुल ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी के बाद उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और उसी दिन घर में ही उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ग्राइंडर से काटकर टुकड़े किए गए। इन टुकड़ों को पॉलिथीन में भरकर कुछ हिस्से शहर के नाले में और कुछ नरौरा राजघाट गंगा में बहा दिए गए। 15 दिसंबर को ईदगाह के बाहर हरे रंग के बैग में पॉलिथीन और बगैर सिर और हाथों का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर अज्ञात शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया।

पुराने रिकॉर्ड खंगालने और परिजनों से संपर्क के बाद कपड़ों और पहचान चिन्हों के आधार पर शव की पुष्टि राहुल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव (निवासी मोहल्ला चुन्नी) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

रंगे हाथ पकड़ने पर रची हत्या की साजिश

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राहुल ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस पर राहुल नाराज हो गया और मारपीट करते हुए मोहल्ले में बदनामी और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी से गुस्से में आकर रूबी और गौरव ने हथौड़े और रॉड से राहुल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह ठिकाने लगाए

हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों ने पहले से ग्लाइंडर, पॉलिथीन और बैग की व्यवस्था की। शव को टुकड़ों में काटकर हाथ-पैर और धड़ का हिस्सा स्कूटी से ईदगाह के बाहर फेंक दिया गया, जबकि सिर, मोबाइल और अन्य हिस्सों को किराए की कार से ले जाकर राजघाट गंगा में बहा दिया गया।

आला-कत्ल और सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला-कत्ल, ग्लाइंडर, बैग, पॉलिथीन समेत सभी सामान बरामद कर लिए हैं। दोनों के खिलाफ गुमशुदगी को हत्या की धारा में तरमीम कर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार को पुलिस ने रूबी व गौरव को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।

क्या बोली पुलिस

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पैर और हाथ कटे शव की शिनाख्त राहुल निवासी मोहल्ला चुन्नी के रूप में हुई है। राहुल की हत्या उसकी पत्नी रूबी व प्रेमी गौरव ने अवैध संबंधों के चलते की है। शव के अन्य हिस्सों को आरापियों ने राजघाट गंगा में बहा दिया है। जिनका मिलना मुश्किल है। हत्या में प्रयुक्त सभी सामान बरामद कर लिया गया है। मुकदमे की प्रभावी पैरवी हो सके। इसके लिए मृतक का डीएनए लिया गया है। जिसका मिलान उसके बच्चों से कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुपये लाने के लिए पत्नी ने पति को प्रेमी के पास भेजा, शूटरों से हत्या कराई
ये भी पढ़ें:‘जियो मेरे शेरों, बहुत बढ़िया’, बेशर्मी से बोला मां-बेटी का गुनहगार रेपिस्ट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।