Wife began an affair other room then conspired with her lover to strangle her husband to death with pillow दूसरे कमरे में प्रेमी संग इश्क और फिर पति का बेरहमी से कत्ल, यूपी की एक और कातिल पत्नी की खौफनाक दास्तां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूसरे कमरे में प्रेमी संग इश्क और फिर पति का बेरहमी से कत्ल, यूपी की एक और कातिल पत्नी की खौफनाक दास्तां

यूपी के मेरठ से खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत की नींद सुला दिया। घटना से पहले पत्नी ने पति को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया फिर दूसरे कमरे में दोनों ने इश्क फरमाया। पुलिस ने 12 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया है। 

Sat, 13 June 2026 11:08 PMDinesh Rathour बागपत, वरिष्ठ संवाददाता
share
दूसरे कमरे में प्रेमी संग इश्क और फिर पति का बेरहमी से कत्ल, यूपी की एक और कातिल पत्नी की खौफनाक दास्तां

Bagpat Murder Case: मेरठ का सौरभ हत्याकांड तो आपको याद ही होगा। आज भी जब उस खौफनाक कांड की याद आती है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अब बागपत से सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम वाले प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने अपने पति को मौत की नींद सुला दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले पत्नी ने पति को नींद की गोलियां खिलाई। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। कातिल पत्नी ने पति की हत्या की जब पुलिस को दास्तां सुनाई तो वह भी हैरत में पड़ गई। हत्यारोपी प्रेमी नेवी में बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी मैमपाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी रचना ने फोन कर पति सचिन की तबियत बिगड़ने के बारे में बताया। इसके बाद वह सचिन को बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई और पड़ोसियों ने बताया कि सचिन के गले पर चोट के निशान थे, जिस पर उन्हें हत्या का शक हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के लिए पीछे पड़ी मुंबई की प्रेमिका, कसाई ने मौत के घाट उतारा, शव दबाया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई गला घोटकर मारने की पुष्टि

पुलिस ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक युवक रात 10 बजे घर में आता और सुबह करीब साढ़े तीन बजे जाता नजर आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मृतक सचिन की पत्नी रचना को गिरफ्तार कर लिया। सचिन की पत्नी ने बताया कि सास की मौत के बाद पति उसे परेशान कर रहा था। इसी बीच उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर रंछाड़ निवासी नेवी के जवान सोनू से हो गई। सोनू नींद की गोली लेकर आया था। उसने खीर में गोलियों को डालकर पति को खिला दी। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ संबंध बनाए। पति की बेहोशी टूटने लगी तो दोनों ने तकिए से उसका मुंह दबा दिया और गला घोटकर हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घुमाने के बहाने प्रेमिका के पति को ले जाकर की हत्या, पत्नी की साजिश पर रेता गला
ये भी पढ़ें:इश्क में खुदकुशी या कुछ और? प्रेमिका के बाद प्रेमी की भी मौत

कहना इनका...

'बागपत एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। महिला का प्रेमी नेवी का जवान बताया जा रहा है। उसने ही महिला को नींद की छह गोलियां दी। जिसके बाद महिला ने उन गोलियों को खीर में मिलाकर पति को खिला दिया। इसके बाद दोनों ने संबंध बनाए और फिर सचिन की हत्या कर दी। हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।