Mumbai girlfriend pestered lover for marriage chicken-cutter boyfriend killed her and buried body field शादी के लिए पीछे पड़ी मुंबई की प्रेमिका, कसाई प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, खेत में दबा दिया शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के लिए पीछे पड़ी मुंबई की प्रेमिका, कसाई प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, खेत में दबा दिया शव

बिजनौर के रहने वाला युवक का मुंबई की शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग हो गया। महिला प्रेमी से शादी की जिद कर रही थी। इस पर प्रेमी ने प्रेमिका को गांव बुलाकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस महिला की तलाश करते हुए बिजनौर पहुंची तब इसका खुलासा हुआ।

Fri, 12 June 2026 08:44 PMDinesh Rathour बिजनौर, वरिष्ठ संवाददाता
share
शादी के लिए पीछे पड़ी मुंबई की प्रेमिका, कसाई प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, खेत में दबा दिया शव

Bijnor Murder News: यूपी के बिजनौर से सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंडावर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने मुंबई से अपनी प्रेमिका को गांव में बुलाया और उसकी हत्या कर शव को खेत में दबा दिया। मृतका के परिजनों ने मुंबई में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई तो कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर इसका खुलासा हुआ। शुक्रवार को मंडावर पहुंची मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस ने आरोपी और महिला के परिजनों के साथ मंडावर के गांव नारायणपुर पहुंचकर घटना स्थल को देखा और महिला के शव को निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव नारायणपुर निवासी नाजिम का पुत्र 20 वर्षीय फैसल सैलून का काम करता है। फैसल के मुंबई में जोगेश्वरी निवासी एक बच्चे की मां सना 32 वर्षीय शमीम से प्रेम संबंध थे। सना मुंबई में 29 मई से लापता थी, उसका मोबाइल बंद आने के बाद परिजनों ने लोखंडवाला की ओसीवरा चौकी पर सना की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर सना के प्रेमी फैसल को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने सना की हत्या कर शव दबाने की बात कही। शुक्रवार को मुंबई पुलिस के एसआई कामलेश व संजय के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम आरोपी फैसल व सना के परिजनों के साथ मंडावर आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने में पिता ने बेटी को मार डाला, दलित प्रेमी से शादी पर युवती की छीन ली जिंदगी

फैसल ने जुर्म कबूला, शव बरामद कराया

आरोपी फैसल ने मुंबई पुलिस व मंडावर पुलिस के साथ नारायणपुर के जंगल में हत्या के बाद दबाई गई सना की लाश का स्थान दिखाया। देर शाम तक पुलिस सना के शव को मजिस्ट्रेट की देखरेख में निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी थी। एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी मुंबई में दर्ज है। वहीं पर हत्या का मामला तरमीम किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इश्क में खुदकुशी या कुछ और? प्रेमिका के बाद प्रेमी की भी मौत
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के सामने प्रेमी को मार डाला, बागपत में हॉरर किलिंग से हड़कंप

पत्नी की हत्या कर ईशन नदी किनारे दफनाया

वहीं दूसरी ओर एटा में चार साल से गायब महिला के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। महिला के पति ने ही अपने साथी के संग मिलकर उसकी हत्या कर शव का ईशन नदी की तलहटी में दफना दिया था। पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सुपैती निवासी बीनेश कुमार पुत्र दफेदार सिंह की ओर 17 फरवरी 2022 को थाना अवागढ़ पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। 15 फरवरी को मेरी बहन चंद्रवती (50) को उनके पति मंजेश पुत्र गोविन्दराम निवासी ग्राम शहनौआ थाना अवागढ़ घुमाने की बात कहकर ले गए थे। 16 फरवरी को जब वह घर आए तो अकेले ही आए है। पुलिस ने 17 फरवरी को महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। बीनेश फिर से 10 जून को हत्या की आशंका की तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने घटनाक्रम के बारे में बताया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।