UP Prayagraj Man Killed in Chitrakoot by Wife Lover Throat Slit on road during trip घुमाने के बहाने प्रेमिका के पति को ले गए और कर दी हत्या, पत्नी की साजिश पर बीच सड़क रेता गला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घुमाने के बहाने प्रेमिका के पति को ले गए और कर दी हत्या, पत्नी की साजिश पर बीच सड़क रेता गला

यूपी में एक प्रेमी चित्रकूट घुमाने के बहाने प्रेमिका के पति को लाया और उसे मार डाला। मृतक प्रयागराज का रहने वाला था। मामले में मृतक की पत्नी समेत प्रेमी और प्रेमी के दोस्त गिरफ्तार किए गए हैं।

Sat, 13 June 2026 06:12 AMSrishti Kunj संवाददाता, चित्रकूट/सीतापुर
share
घुमाने के बहाने प्रेमिका के पति को ले गए और कर दी हत्या, पत्नी की साजिश पर बीच सड़क रेता गला

भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट घुमाने के बहाने लाकर पत्नी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर गला रेत डाला। एमपी पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद जब छानबीन की तो वारदात को अंजाम देने में रची गई साजिश में पत्नी की भी उजागर हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के साथ ही प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। प्रेमी व दोस्त के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक व तीन मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए है।

पिछले आठ जून को एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित सती अनुसूया आश्रम जंगल में झाडियों के पीछे हत्या के बाद फेंके गए अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। दो दिन बाद शव शिनाख्त हुई। मृतक 35 वर्षीय संजीव उर्फ संजू पासी निवासी दादूपुर अमिलिया थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज का रहने वाला था। शव की शिनाख्त मृतक की मां गुलाब बाई व उसकी पत्नी अनीता देवी ने की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु की। पुलिस ने साइबर सेल के जरिए नंबरों को ट्रेस किया। इसके साथ ही संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी अनीता से पूछताछ की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कासगंज में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 8 घायल, तेरहवीं की दावत खाने आए थे

थाना प्रभारी जीएस वाजपेई ने बताया कि संजीव की हत्या की साजिश उसकी पत्नी अनीता ने अपने प्रेमी अमित सिंह उर्फ बडकू निवासी खटांगी थाना एयरपोर्ट जिला प्रयागराज के साथ मिलकर रची थी। हत्या में अमित का दोस्त शेरा उर्फ राजू निषाद निवासी धनुवा मामा भांजा तालाब के पास थाना नैनी जिला प्रयागराज भी शामिल रहा। थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान अनीता ने पुलिस को बताया कि उसके अमित सिंह के साथ पिछले तीन साल से प्रेम संबंध है। जिसके चलते पति से अक्सर विवाद होता था। रोजाना के झगड़े से परेशान होकर उसने अपने प्रेमी अमित सिंह व उसके दोस्त शेरा उर्फ राजू निषाद के साथ मिलकर पति संजीव की हत्या की साजिश रची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश के परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस से मांगा जवाब, कोर्ट सख्त

थाना प्रभारी के मुताबिक अनीता देवी के बयानों, सायबर सेल से प्राप्त लोकेशन व सीडीआर के आधार पर पाया गया कि अमित सिंह व शेरा उर्फ राजू चित्रकूट घूमने के बहाने से संजीव को अपने साथ बाइक से लिवाकर लाए। अमित सिंह की बाइक से तीनो से सती अनुसुइया रोड में मोड के अंदर करीब एक किमी आगे पुल के पास पेशाब करने के बहाने रुके। यहीं पर बाइक से उतरकर अमित व उसके दोस्त शेरा ने धारदार चाकू से संजीव का गला रेत डाला।

हत्या करने के बाद संजीव का शव झाडियो में फेंक दिया। इन दोनो ने संजीव की जेब में पड़े पहचान संबंधी दस्तावेज, मोबाइल फोन व पैसा निकाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अनीता देवी, उसके प्रेमी अमित सिंह व दोस्त शेरा के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू, बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए है। तीनो को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय कारागार सतना भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चपरासी की मोहब्बत में चूर हो गई शिक्षिका, दोनों ने भागकर ली कोर्ट मैरिज

थाना प्रभारी जीएस वाजपेई ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ है।पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के बताए स्थानों से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।