Why was former DGP appointed to Education Commission? Yogi explained in UP Assembly also spoke about bulldozer action पूर्व डीजीपी को शिक्षा आयोग में क्यों बिठाया? योगी ने बताया; आगे के बुलडोजर प्लान पर भी बोले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्व डीजीपी को शिक्षा आयोग में क्यों बिठाया? योगी ने बताया; आगे के बुलडोजर प्लान पर भी बोले

पूर्व डीजीपी को शिक्षा आयोग में क्यों बैठाया? यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने बताया है। इसके सपा पर खूब हमला बोला। उन्होंने  आगे का बुलडोजर ऐक्शन प्लान भी बता दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई छांगुर जैसा व्यक्ति है तो बुलडोजर भी चलेगा, उसको कोई रोक नहीं सकता।

Wed, 24 Dec 2025 04:52 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पूर्व डीजीपी को शिक्षा आयोग में क्यों बिठाया? योगी ने बताया; आगे के बुलडोजर प्लान पर भी बोले

यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के दिए गए सुझाव के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने तंज भी कसा। योगी ने कहा कि पूर्व डीजीपी को शिक्षा आयोग में क्यों बैठाया? सदन में योगी ने बताया। उन्होंने कि जिस तरह प्रदेश में माफिया की कमर तोड़ी है उसी तरह शिक्षा आयोग में भी उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड डीजीपी को बैठाया है जिस तरह से उत्तर प्रदेश में माफिया के कमर तोड़ी गई है इस तरह नकल माफिया की भी कमर तोड़ी जा सके। योगी ने आगे का बुलडोजर ऐक्शन प्लान भी बता दिया।

उन्होंने कहा कि अगर आबादी की भूमि पर या किसी सरकारी भूमि पर कोई माफिया कब्जा करके उसपर मॉल बनाकर, या वसूली का अड्डा बनाकर उसके माध्यम से अनैतिक, अवैध गतिविधियों का संचालन करके कोई छांगुर जैसा व्यक्ति वहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन करेगा तो बुलडोजर भी चलेगा, उसको कोई रोक नहीं सकता।

कब्जा करने पर छोड़ूंगा नहीं

योगी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ जितना सपा ने किया उतना किसी ने नहीं किया। हमने नौ लाख सरकारी नौकरियां दी हैं लेकिन कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। सपा सरकार में यूपी के लोगों के सामने पहचान का संकट था। लोगों में अपने जीवन के लिए भय था अब प्रदेश की पहचान बदली है। आपको इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं, कब्जा कोई भी करेगा, किसी भी स्मारक पर, किसी भी पौराणिक स्थल पर, कोई भी होगा, उसको छोडूंगा तो नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तू इधर-उधर की बात न कर...विधानसभा में योगी ने सपा को खूब सुनाया; PDA पर घेरा

पीडीए पर सपा को घेरा

सपा को पीडीए पर घेरते हुए योगी ने कहा कि पूजा पाल आप के ही सामने आपकी ही पार्टी से सदस्य चुनी गई थीं। आप न्याय नहीं दिला पाए क्योंकि हिम्मत नहीं थी। माफिया के सामने आपका झुकना मजबूरी थी। आप उन गुंडों माफियाओं के सामने गरीब बेटी को न्याय नहीं दे सकते थे। आप बात पीडीए की करते हैं, क्या वो पीडीए का पार्ट नहीं थीं। न्याय कैसे होता है, यह हमारी सरकार ने तय किया। बेटी चाहे उस पक्ष की हो या इस पक्ष की उसको हर हाल में न्याय मिलेगा। विजमा यादव को मैंने बुलाया था कि आपको सुरक्षा हम देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर शिवपाल यादव का तंज, ऑफर भी दिया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।