यूपी में बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर शिवपाल यादव का तंज, ऑफर भी दिया
समाजवादी पार्टी के महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर प्रतिक्रिया दी है। ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर शिवपाल यादव ने तंज कसा है। इसके साथ ऑफर दिया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के विधायकों की सहभोज के बहाने बैठक होने के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने तंज कसा। इसके साथ उन्होंने सपा के साथ आने का ऑफर दिया है।
सपा महासचिव नेता शिवपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप लोगों से पता चला था कि पिछले सत्र में भी किसी वर्ग की बैठक बुलाई थी। उनका इशारा राजपूत विधायकों की बैठक पर था जो कि लखनऊ में ही हुई थी जिसमें कई राजपूत वर्ग के विधायक शामिल हुए थे। शिवपाल ने आगे कहा कि अब पता है कि ब्राह्मण समाज की बैठक हुई है। शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जातिवाद बांटते हैं। अगर ब्राह्मण समाज के लोग अलग से बैठक कर रहे हैं तो हम ये कहेंगे कि सब लोग हमारी समाजवादी पार्टी में आ जाएं उन्हें पूरी तरह से यहां सम्मान मिलेगा।
आपको बता दें कि विधानमंडल सत्र चल रहा है। इस बीच खबर आई है कि कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के राजधानी लखनऊ के बहुखंडी स्थित आवास पर बीती रात ब्राह्मण विधायकों का सहभोज हुआ। इसमें करीब तीन दर्जन विधायक और विधान परिषद सदस्यों के शामिल होने की खबर है। इस सहभोज की तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी सामने आया है। इस सहभोज बैठक में पीएन पाठक (आयोजक), रत्नाकर मिश्र, उमेश द्विवेदी, एमएलसी, प्रकाश द्विवेदी, रमेश मिश्र, शलभमणि त्रिपाठी, विपुल दूबे, राकेश गोस्वामी, रवि शर्मा, विनोद चतुर्वेदी, संजय शर्मा, विवेकानंद पाण्डेय, अनिल त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी, साकेत मिश्र (एमएलसी, बाबूलाल तिवारी (एमएलसी), विनय द्विवेदी, सुभाष त्रिपाठी, अनिल पाराशर, कैलाशनाथ शुक्ला, प्रेमनारायण पाण्डेय, ज्ञान तिवारी, सुनील दत्त द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह भूमिहार (एमएलसी शामिल हुए। इससे पहले पिछले विधानसभा सत्र के दौरान इसी तरह क्षत्रिय विधायक भी कुटुंब मिलन कार्यक्रम के तहत राजधानी के एक होटल में जुटे थे। उसके बाद एक अन्य स्थान पर कुर्मी विधायकों की भी बैठक हुई थी।




साइन इन