Mayawati and Babua to clash over Kanshi Ram; Akhilesh and SP make big preparations on BSP leader jayanti कांशीराम पर भिड़ेंगे बुआ-बबुआ, बसपा नेता की जयंती पर अखिलेश और सपा की बड़ी तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कांशीराम पर भिड़ेंगे बुआ-बबुआ, बसपा नेता की जयंती पर अखिलेश और सपा की बड़ी तैयारी

बसपा नेता कांशीराम  की जयंती पर अखिलेश और सपा की बड़ी तैयारी है। अखिलेश ने इसको पार्टी नेताओं को निर्देश हैं। वहीं कांशीराम जयंती मायावती भी बड़ा आयोजन करने जा रही है।

Mon, 9 March 2026 08:42 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कांशीराम पर भिड़ेंगे बुआ-बबुआ, बसपा नेता की जयंती पर अखिलेश और सपा की बड़ी तैयारी

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपनी जमीन और मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसके लिए पीडीए को धार देते हुए कांशीराम के जन्मदिवस पर 15 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर ‘बहुजन समाज दिवस यानी पीडीए दिवस’ मनाए जाने का फैसला किया गया है। कांशीराम पर अखिलेश का यह दांव मायावती के वोट बैंक में सेध की बड़ी तैयारी के तौर माना जा रहा है। वहीं मायावती भी हर बार की तरह इस बार भी कांशीराम जयंती पर बड़ा आयोजन करेंगी। इस बार कांशीराम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए बसपा लखनऊ व नोएडा में दो बड़े आयोजन करने जा रही हैं। बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसकी तैयारी लगे हैं। मायावती इस आयोजन के जरिए बड़ा संदेश दे सकती है।

दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस संबंध में पार्टी नेताओं को निर्देश भेज दिए हैं। सपा का मानना है कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को शासनकर्ता जमात बनाने के लिए समर्पित किया। मंडल रिपोर्ट के समर्थन में राष्ट्र-व्यापी जन आंदोलन खड़ा किया। कांशीराम ने दिसंबर 1992 में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता किया ‘बहुजन समाज बनाओ अभियान’ को तेज किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बटुक प्रकरण पर अखिलेश की ब्रजेश को चुनौती, समाज का सम्मान बचाएं या सरकार गिराए

मुलायम ने कांशीराम को लोकसभा में निर्वाचित कराने में मदद की

मुलायम सिंह ने इटावा से कांशीराम को लोकसभा में निर्वाचित कराने में मदद की। दिसंबर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनी। उन्होंने अपना जन्मदिन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता और भाईचारा के लिए समर्पित किया था। उसी को ‘बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस’ कहा गया है। अखिलेश यादव अब 6000 जातियों में तोड़े हुए लोगों को जोड़कर भाईचारा बनाने के काम में लगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्वविद्यालय तय शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा फीस, योगी सरकार के निर्देश
ये भी पढ़ें:यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में ट्रिपल लेयर सुरक्षा, 16 हजार कैमरों से सेंटर पर नजर

बसपा भी कांशीराम की जयंती करेगी बड़ा आयोजन

वहीं बसपा के संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को 92वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ व नोएडा में दो बड़े आयोजनों को लेकर भी तैयारियां तेज की गई हैं। बसपा ने कांशीराम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए लखनऊ चलो का आह्वान किया है। लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल पर 12 मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक जुटेंगे जबकि नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में छह मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती 15 मार्च को लखनऊ से आगामी चुनाव को लेकर पार्टी समर्थकों को बड़ा संदेश दे सकती हैं। पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद 15 मार्च को राजस्थान के भरतपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।