Why BSP stuck with just one seat Bihar Mayawati explained reason by congratulating candidate बिहार में एक सीट पर ही क्यों अटक गई बसपा? उम्मीदवार को बधाई देकर मायावती ने बताया कारण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिहार में एक सीट पर ही क्यों अटक गई बसपा? उम्मीदवार को बधाई देकर मायावती ने बताया कारण

मायावती ने बिहार में 191 सीटों पर बसपा उम्मीदवारों के हारने पर चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया और पार्टी की हार कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि अगर 'चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष होते तो बसपा और सीट जरूर जीतती।' 

Sun, 16 Nov 2025 04:05 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
बिहार में एक सीट पर ही क्यों अटक गई बसपा? उम्मीदवार को बधाई देकर मायावती ने बताया कारण

बिहार विधानसभा चुनाव में 192 सीटों पर चुनाव लड़ी बसपा महज एक सीट पर ही अटक कर रह गई। हालांकि कई ऐसी सीटे भी हैं जहां बसपा ने का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। बसपा ने सीट को लेकर जो उम्मीद पाल रखी थी वह पूरी नहीं हो पाई। मायावती ने बिहार में 191 सीटों पर बसपा उम्मीदवारों के हारने पर चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया और पार्टी की हार कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि अगर 'चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष होते तो बसपा और सीट जरूर जीतती।' बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 243 सीट में बसपा को मात्र एक सीट पर जीत मिली है।

बसपा प्रमुख मायावती ने 'एक्स' पर लिखा, 'मैं बिहार विधानसभा के हाल में हुए चुनाव में कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा के उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव को जीत दिलाने के लिये पार्टी के सभी सदस्यों को बधाई देती हूं तथा उनका तहेदिल से आभार प्रकट करती हूं।' उन्‍होंने कहा कि वहां के प्रशासन एवं सभी विरोधी दलों ने 'मतों की गिनती बार-बार कराने के बहाने बसपा उम्मीदवार को हराने' का पूरा प्रयास किया लेकिन 'पार्टी के बहादुर कार्यकर्ताओं के पूरे समय डटे रहने के कारण विरोधियों का यह षड्यंत्र सफल नहीं हो सका।' उन्होंने कहा कि बिहार के इस क्षेत्र की अन्य सीट पर विरोधियों को कांटे की टक्कर देने के बावजूद बसपा उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सके जबकि अगर 'चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होता तो लोगों से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार बसपा और भी कई सीट जरूर जीतती।'

उन्‍होंने कहा कि लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घबराए नहीं तथा आगे और भी अधिक तैयारी के साथ काम करें। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शुक्रवार को बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 202 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी 89 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जनता दल यूनाइटेड ने 85 सीट जीतीं, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीट मिलीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बसपा के लिए जमीन तैयार नहीं कर पाए आकाश, 2027 में होगी अग्नि परीक्षा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 34 पीपीएस अफसरों की ट्रेनिंग पूरी, दूसरे जिलों में मिली पोस्टिंग
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।