Training 34 PPS officers completed in UP got posting in other districts who got posted where यूपी में 34 पीपीएस अफसरों की ट्रेनिंग पूरी, दूसरे जिलों में मिली पोस्टिंग, किसे कहां मिली तैनाती?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 34 पीपीएस अफसरों की ट्रेनिंग पूरी, दूसरे जिलों में मिली पोस्टिंग, किसे कहां मिली तैनाती?

अलग-अलग जिलों में प्रशिक्षण ले रहे 34 पीपीएस अफसरों की ट्रेनिंग अब पूरी हो गई। योगी सरकार ने सभी 34 पीसीएस अफसरों को अब दूसरे जिलों में तैनात दे दी है। इनमें से 30 अफसरों को सीओ बनाकर भेजा गया है।

Sun, 16 Nov 2025 03:25 PMDinesh Rathour लखनऊ
share
यूपी में 34 पीपीएस अफसरों की ट्रेनिंग पूरी, दूसरे जिलों में मिली पोस्टिंग, किसे कहां मिली तैनाती?

यूपी के अलग-अलग जिलों में प्रशिक्षण ले रहे 34 पीपीएस अफसरों की ट्रेनिंग अब पूरी हो गई। योगी सरकार ने सभी 34 पीसीएस अफसरों को अब दूसरे जिलों में तैनात दे दी है। इनमें से 30 अफसरों को सीओ बनाकर भेजा गया है जबकि चार अफसरों को कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त पद पर तैनात किया गया है।

बसंत सिंह को महाराजगंज, संकल्प दीप कुशवाहा को एटा, प्रतिज्ञा सिंह को बांदा, नारायण दत्त मिश्रा को बहराइच, ऋतिक कपूर को सुलतानपुर, अभिमन्यु त्रिपाठी को लखीमपुर खीरी, पीयूष कुमार पाण्डेय को झांसी, क्रिश राजूपत को मऊ, गायत्री यादव को मर्जापुर, मनोज कुमार गंगवार को औरैया, सुधीर सिंह को मेरठ, जयंत यादव को कुशीनगर, रोहिनी यादव को सिद्धार्थनगर, सुश्री प्रभा पटेल को हरदोई, आकृति पटेल को पीलीभीत, अभय कुमार वर्मा को फतेहगढ़, अभिषेक कुमार को सीतापुर, अनुभव राजर्षि को गाजीपुर, सुश्री आकांक्षा गौतम को बिजनौर, शुभम वर्मा को शाहजहांपुर, अमित कुमार संतकबीरनगर, देशहराज सिंह बलिया, सुश्री दीपशिखा को मेनपुरी, कुलदीप सिंह यादव को बस्ती, अवनीश कुमार सिंह को इआवा, शशांक श्रीवास्तव को बुलंदशहर, गौरव उपाध्याय को महोबा, मयंक मिश्रा को अयोध्या, श्रीमती विनी सिंह को उन्नाव, अपूर्वा पाण्डेय को यूपी-112 लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा शशि प्रकाश मिश्रा को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ, हरेकृष्ण शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त आगरा, अरुण पाराशर को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपूर्व पाण्डेय को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी बनाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।