who tampered with dvr of bsa office trying to suppress the truth of the teacher suicide case बीएसए ऑफिस के DVR में किसने की छेड़छाड़, शिक्षक खुदकुशी कांड का सच दबाने की कोशिश?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बीएसए ऑफिस के DVR में किसने की छेड़छाड़, शिक्षक खुदकुशी कांड का सच दबाने की कोशिश?

इस बीएसए ऑफिस में भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत हैं। BSA के निलंबन की जानकारी मिलते खलबली मच गई। चहेते कर्मचारियों के चेहरे पर मायूसी झलकने लगी। वे अपने कागजात सहेजने में जुट गए। वहीं डायट प्राचार्य को जैसे ही अतिरिक्त प्रभार का आदेश आया, वह भी BSA कार्यालय पहुंच गए और हर गतिविधियों की जानकारी ली।

Sat, 28 Feb 2026 03:44 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
बीएसए ऑफिस के DVR में किसने की छेड़छाड़, शिक्षक खुदकुशी कांड का सच दबाने की कोशिश?

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में निलंबित की गईं देवरिया की बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को बेसिक शिक्षा निदेशक, लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उधर मामले की पुलिस जांच तेज हो गई है। इस आत्महत्या ने बेसिक शिक्षा विभाग के सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। बीएसए कार्यालय के सिस्टम के खेल में शिक्षक को अपनी जान तक देनी पड़ी और फिर शासन को संज्ञान में लेना पड़ा। जांच प्रभावित करने के लिए डीवीआर तक से छेड़छाड़ की गई, ताकि वास्तविक बात दब जाए। मामले में संदिग्ध माने जा रहे कर्मचारी से गोरखपुर पुलिस ने पूछताछ की तो कुछ और भी बातें सामने हैं। पुलिस अपने विवेचना में एक-एक बिंदु को सामने ला रही है।

गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में शिक्षकों की नियुक्ति की जांच एसटीएफ को सौंपी गई। 9 जुलाई 2021 को एसटीएफ ने कार्रवाई की और तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश लाल श्रीवास्तव, शिक्षक दिलीप कुमार उपाध्याय, राघवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, विमल कुमार शुक्ल, ब्रजेंद्र सिंह समेत 16 के विरुद्ध केस दर्ज कराया। बाद में विद्यालय में तैनात शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह, ओंकार सिंह व अर्पणा तिवारी को भी बर्खास्त कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिक्षक सुसाइड केस में योगी सरकार का ऐक्शन, BSA सस्पेंड; पूर्व प्रिंसिपल अरेस्ट

बीएसए पर कार्रवाई के बाद कार्यालय में मची खलबली

देवरिया के बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत हैं। बीएसए के निलंबन की जानकारी मिलते ही कार्यालय में खलबली मच गई। चहेते कर्मचारियों के चेहरे पर मायूसी झलकने लगी और वह अपने कागजात सहेजने में जुट गए। वहीं डायट प्राचार्य को जैसे ही अतिरिक्त प्रभार का आदेश आया, वह भी बीएसए कार्यालय पहुंच गए और हर गतिविधियों की जानकारी ली।

डायट प्राचार्य ने बीएसए का अतिरिक्त प्रभार किया ग्रहण

देवरिया। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के निलंबित होने के बाद डायट प्राचार्य अनिल कुमार को बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। शुक्रवार की शाम को डायट प्राचार्य को मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) गोरखपुर मण्डल संगीता सिंह ने कार्यभार ग्रहण करा दिया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ उन्होंने कार्यालय के बाबू व कर्मचारियों से परिचय किया। वहीं वेतन से जुड़े पत्रावलियों पर हस्ताक्षर भी किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेडमास्टर-BSA के बाबू के बीच वाट्सएप पर होती थी बात, टीचर सुसाइड केस में अरेस्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेडमास्टर-BSA के बाबू के बीच वाट्सएप पर होती थी बात, टीचर सुसाइड केस में अरेस्ट

गोरखपुर पुलिस चहेतों का खंगाल रही काल डिटेल

गोरखपुर पुलिस ने प्रकरण की जांच तेज कर दी है। गोरखपुर की टीम अब देवरिया में डेरा डाल दी है। पुलिस कई कर्मचारियों व बीएसए के चहेता रहे लोगों का मोबाइल नंबर ली है और उनका काल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि काल डिटेल के जरिये ही पुलिस को कुछ और भी जानकारी मिल सकती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।