who laid flowers on graves of atiq ashraf and asad intelligence agencies are on alert regarding kasari masari अतीक-अशरफ-असद की कब्र पर किसने चढ़ाए फूल? कसारी-मसारी को लेकर सतर्क हुईं खुफिया एजेंसियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अतीक-अशरफ-असद की कब्र पर किसने चढ़ाए फूल? कसारी-मसारी को लेकर सतर्क हुईं खुफिया एजेंसियां

खुफिया सूत्रों के मुताबिक शब-ए-बारात की रात कब्रिस्तान में अतीक-अशरफ के कुछ करीबियों के पहुंचने की सूचना मिली थी। हालांकि, पुलिस और खुफिया तंत्र की प्राथमिक जांच में यह पता चला कि अतीक के दोनों छोटे बेटे अहजम और अबान कब्र पर नहीं आए थे। अतीक दो बेटे उमर और अली जेल में हैं।

Wed, 4 Feb 2026 10:40 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share
अतीक-अशरफ-असद की कब्र पर किसने चढ़ाए फूल? कसारी-मसारी को लेकर सतर्क हुईं खुफिया एजेंसियां

शब-ए-बारात पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ और बेटे असद की कब्र पर फूल चढ़ाए जाने की सूचना के बाद खुफिया विभाग के कान खड़े हो गए हैं। कसारी मसारी कब्रिस्तान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कब्र पर फूल चढ़े होने का दावा किया जा रहा है। इस इनपुट के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश है कि तीनों की कब्र पर क्या वास्तव में फूल चढ़ाए गए हैं और यदि ऐसा है तो फिर फूल चढ़ाने वाला कौन है? अतीक-अशरफ की पत्नी और उसकी बहन दो साल से फरार चल रही हैं।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक शब-ए-बारात की रात कब्रिस्तान में अतीक-अशरफ के कुछ करीबियों के पहुंचने की सूचना मिली थी। हालांकि, पुलिस और खुफिया तंत्र की प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अतीक के दोनों छोटे बेटे अहजम और अबान कब्र पर नहीं आए थे। अतीक का बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है, जबकि दूसरा बेटा अली झांसी जेल में निरुद्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘माफिया मतलब गद्दी’, अतीक के डायलॉग पड़े भारी, रील बनाने के चक्कर में 4 गिरफ्तार

गौरतलब है कि कसारी मसारी कब्रिस्तान में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद को सुपुर्दे-खाक किया गया था। असद को 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर किया था, जबकि अतीक और अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी के दौरान कॉल्विन अस्पताल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इधर, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब और उसकी बहन नूरी पिछले दो वर्षों से फरार हैं। शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपये और जैनब व नूरी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतीक अहमद के बाद डॉन कौन ? यूपी के इस जिले में पुलिस ने बनाई लिस्ट

खुफिया विभाग यह भी जांच कर रहा है कि वायरल वीडियो कब का है, उसमें दिख रहे लोग कौन हैं और फूल चढ़ाने के पीछे कोई संगठित गतिविधि तो नहीं है। फिलहाल, पुलिस और खुफिया एजेंसियां सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही सूचनाओं की सत्यता की जांच में जुटी हैं और कब्रिस्तान क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।