who is the next don after atiq ahmed prayagraj police compiling a list अतीक अहमद के बाद डॉन कौन ? यूपी के इस जिले में पुलिस ने बनाई लिस्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अतीक अहमद के बाद डॉन कौन ? यूपी के इस जिले में पुलिस ने बनाई लिस्ट

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी में अस्पताल ले जाते समय गोली मारकर हत्या हुई थी। दोनों की मौत के बाद अतीत गैंग अभी भी ऐक्टिव है। कमिश्नरेट पुलिस अब नए सिरे से जिले के टॉपटेन अपराधियों की लिस्ट तैयार कर रही है।

Tue, 9 Dec 2025 02:07 PMAjay Singh प्रदीप शर्मा, प्रयागराज
share
अतीक अहमद के बाद डॉन कौन ? यूपी के इस जिले में पुलिस ने बनाई लिस्ट

माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद जिले में अब कौन-कौन डॉन हैं? प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस नए सिरे से टॉपटेन अपराधियों की सूची बनाने में जुटी है। सूची में अब तक नौ बदमाशों का नाम दर्ज हो चुका हैं, जबकि दसवें पायदान पर नाम दर्ज करने के लिए पड़ताल जारी है। पुलिस की नई सूची में गैंगस्टर विक्की उर्फ वसीम पहले और गोतस्कर मुजफ्फर का दूसरे नंबर पर नाम दर्ज है। लिस्ट में दर्ज अधिकांश अपराधियों पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी में अस्पताल ले जाते समय गोली मारकर हत्या हुई थी। दोनों की मौत के बाद अतीत गैंग अभी भी सक्रिय है। कमिश्नरेट पुलिस अब नए सिरे से जिले के टॉपटेन अपराधियों की लिस्ट तैयार कर रही है। पहले नंबर पर शाहगंज के विक्की उर्फ वसीम पर कुल 30 मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख एवं गोतस्कर मोहम्मद मुजफ्फर पर गोतस्कर समेत रंगदारी, हत्या समेत कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा, सूची में झूंसी के राजेश यादव, होलागढ़ के स्वदेश कुमार उर्फ शीलू, थरवई के जितेंद्र भारतीया का नाम भी शामिल हैं।

अधिकांश अपराधी जेल में बंद, फिर भी गिरोह संचालित

पुलिस सूत्रों की मानें तो टॉपटेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल अधिकांश जेल में बंद हैं। उनका गिरोह सक्रिय है। मारपीट, रंगदारी, अवैध कब्जा, तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें जेल में बंद गिरोह के सरगना का नाम भी शामिल होता है।

टॉपटेन अपराधियों की सूची

नाम थाना क्षेत्र कुल मामले

1. विक्की उर्फ वसीम शाहगंज 30

2. मोहम्मद मुजफ्फर नवाबगंज 32

3. राजेश यादव झूंसी 27

4. स्वदेश उर्फ शीलू होलागढ़ 16

5. जितेंद्र भारतीया थरवई 23

6. गोलू भारतीया थरवई 15

7. अतुल सिंह सरायइनायत 12

8. जावेद उर्फ पप्पू करछना 28

9. दिलीप मिश्रा करछना 29

क्या बोले अधिकारी

अपर पुलिस आयुक्त डॉ.अजयपाल शर्मा ने बताया कि प्रयागराज के टॉपटेन अपराधियों की सूची तैयारी की जा रही है। इन अपराधियों के गिरोह पर भी लगाम लगाने का भी प्रयास जारी है। गिरोह के सदस्यों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर एनकाउंटर, पुलिस के हाथों मारा गया 50 हजार का इनामी कुख्यात समयदीन
ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट ने डीआईजी को आवाज का नमूना देने का दिया आदेश, होगी फोरेंसिक जांच
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।