Who is Thakur Raj Singh of UP arrested by Kolkata Police in the murder of Suvendu Adhikari's PA from ayodhya कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में किया गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में किया गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने अयोध्या में घेराबंदी कर बलिया निवासी ठाकुर राज सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में शूटर बताया जा रहा है। राज सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव है और हाल ही में लखनऊ की एक हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल हुआ था।

Tue, 12 May 2026 07:40 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में कोलकाता पुलिस को रविवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। लखनऊ से बलिया जा रहे एक युवक को अयोध्या में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया और अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए ठाकुर राज सिंह को हत्याकांड में शामिल शूटर बताया है। राज सिंह का बलिया में पहले भी एक हत्याकांड में नाम आ चुका है। कोलकाता पुलिस ने राज सिंह को तब गिरफ्तार किया जब वह लखनऊ में आयोजित एक हाईप्रोफाइल शादी में शामिल होकर अपनी मां के साथ लौट रहा था। ठाकुर राज सिंह के नाम से बने फेसबुक पेज पर इस शादी की कई तस्वीरें भी मौजूद हैं। इसमें राज सिंह कई नेताओं और पुलिस वालों के साथ दिखाई दे रहा है।

अयोध्या में एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या पुलिस की मदद से रविवार देर रात पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि बिहार के बक्सर में गिरफ्तार दो युवकों से पूछताछ के बाद राज सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने योगी से की मुलाकात, सियासी हलके में क्या चर्चाएं?

मां से कहा, पूछताछ करके छोड़ देंगे

राज सिंह के साथ मौजूद मां ने गिरफ्तारी का विरोध भी किया। गिरफ्तारी का कारण पूछा तो इतना ही कहा गया कि पूछताछ के बाद छोड़ देंगे। बलिया में मीडिया से बात करते हुए राज की मां ने कहा कि मेरा बेटा कभी कोलकाता नहीं गया। हमारी कोलकाता में कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। वहां से सीसीटीवी फुटेज देखा जाए। हत्या वाले दिन भी मेरा बेटा मेरे घर पर था। हमारा भी मोबाइल चेक कर लिया जाए। मां ने कहा कि हम लोग अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान कोलकाता पुलिस ने गिऱफ्तार कर लिया। मेरा बेटा हमेशा मेरे पास ही रहता था। हमारे घर पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। पूरा कैमरा चेक कर लिया जाए।

पहले भी हत्या में आया था नाम

राज सिंह मूल रूप से बलिया के गड़वार थाने के बुढ़ऊ कुरेजी का रहने वाला है। शहर के आनंद नगर मोहल्ले में उसका मकान है। 13 अक्तूबर 2020 को दिव्यांग अंडा दुकानदार की हत्या में भी राज सिंह का नाम आया था। इसमें वह आरोपी है। राज सिंह के पिता का निधन हो चुका है और मां डाकघर में नौकरी करती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अस्पताल में घुसकर इलाज करा रही महिला को गोली से उड़ाया,दिनदहाड़े वारदात से सनसनी
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में 24 घंटे में दूसरी हत्या; एक ही जिले में लगातार दो दिन वारदात

खुद को बताया, क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव

राज सिंह के फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश का महासचिव भी है। चिलकहर ब्लॉक प्रमुख के लिए दावेदारी भी पेश कर रहा था। सभासदी की भी तैयारी कर रहा था। तीन दिन पहले ही राज सिंह लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाती एमएलसी रविशंकर सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित शादी के दौरान की कई तस्वीरें उसके प्रोफाइल में हैं। इसमें कई नेताओं और पुलिस वालों के साथ राज सिंह की दिखाई दे रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।