who is priya jain sent massage to tcs manager manav sharma about nikita sisters statement will be made in suicide case कौन है प्रिया? TCS मैनेजर मानव को निकिता के बारे में भेजा था मैसेज; सुसाइड केस की खुलने लगीं गुत्‍थियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन है प्रिया? TCS मैनेजर मानव को निकिता के बारे में भेजा था मैसेज; सुसाइड केस की खुलने लगीं गुत्‍थियां

  • प्रिया के पति का नाम निखिल है। उसे अपने पति का निकिता की छोटी बहन से बातचीत करना पसंद नहीं था। इस पर घर में झगड़ा होता था। 31 दिसंबर की रात निखिल न्यू ईयर पार्टी के बहाने निकला था। प्रिया ने पति के मोबाइल में कुछ मैसेज देख लिए थे। इस बात पर घर में बहुत झगड़ा हुआ था।

Wed, 5 March 2025 09:35 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, आगरा
share
कौन है प्रिया? TCS मैनेजर मानव को निकिता के बारे में भेजा था मैसेज; सुसाइड केस की खुलने लगीं गुत्‍थियां

TCS Manager Manav Sharma Suicide Case: आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस की गुत्‍थि‍यां खुलने लगी हैं। जिस प्रिया जैन ने मानव शर्मा को मैसेज करके निकिता और उसकी बहनों के बारे में बताया था वह बरहन क्षेत्र की निवासी निकली है। पुलिस ने उसे खोज निकाला। पुलिस ने उसे बयान के लिए बुलाया है। प्रिया ने अपनी ननद प्राची की इंस्टाग्राम आईडी से मानव को सात जनवरी का मैसेज किया था।

प्रिया के पति का नाम निखिल है। उसे अपने पति का निकिता की छोटी बहन से बातचीत करना पसंद नहीं था। इसे लेकर घर में झगड़ा होता था। 31 दिसंबर की रात निखिल न्यू ईयर पार्टी के बहाने घर से निकला था। प्रिया ने पति के मोबाइल में कुछ मैसेज देख लिए थे। इस बात पर घर में बहुत झगड़ा हुआ था। प्रिया ने पहले निकिता की बहन को फोन करके समझाया था। इससे बात नहीं बनी तो उसने निकिता के पति मानव को फोन मिला दिया। उससे कहा कि निकिता से कहो अपनी बहन को समझाए। वह उसके घर में झगड़ा करा रही है। मानव ने इस बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां है TCS मैनेजर मानव शर्मा की पत्‍नी निकिता? सुसाइड वीडियो देखते ही ये किया

निकिता को यह जानकारी हो गई थी कि प्रिया ने उसके पति को फोन किया है। उसने प्रिया को फोन करके कहा कि उसके पति को फोन क्यों किया। उसके घर में झगड़ा हो रहा है। यह जानकारी प्रिया के पति को हो गई थी। उसने गुस्से में प्रिया का मोबाइल तोड़ दिया था। घर में झगड़े के दौरान प्रिया के ससुर को चोट लगी थी। उनका ऑपरेशन हुआ था। प्रिया की ननद प्राची अपने पिता को देखने मायके आई थी। प्रिया ने ननद की इंस्टाग्राम आईडी से मानव शर्मा को मैसेज किया था। जिसमें निकिता के बारे में उल्टा सीधा लिखा था। इसी मैसेज के बाद मानव के दिमाग में अपनी पत्नी को लेकर शक पैदा हुआ। उसने पत्नी का मोबाइल खंगालना शुरू कर दिया। घर में झगड़े होने लगे। सदर पुलिस ने प्रिया से संपर्क किया था।

वीडियो वायरल कर की थी खुदकुशी

डिफेंस कालोनी, सदर निवासी मानव शर्मा टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। बरहन निवासी निकिता शर्मा से 30 जनवरी 2024 को उनकी शादी हुई थी। सात जनवरी 2025 को इंस्टाग्राम आईडी पर आए मैसेज के बाद उनके घर में रार शुरू हुई थी। 23 फरवरी को वह मुंबई से आगरा आए थे। पत्नी को उसके मायके बरहन छोड़कर आए थे। पत्नी के घर के अंदर तक नहीं गए थे। करीब 70 मिनट के घर के बाहर ही रुककर निकिता के घरवालों से बातचीत की थी। 24 फरवरी की सुबह पांच बजे उनका शव घर में फंदे पर लटका मिला था। खुदकुशी से पहले मानव शर्मा ने एक वीडियो बनाया था। जो उनके मोबाइल में था। मोबाइल लॉक था। 27 फरवरी को बहन आकांक्षा शर्मा ने मोबाइल अनलॉक करके चेक किया था। उसमें वीडियो मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव शर्मा सुसाइड में नया खुलासा, पुलिस के हाथ लगा पत्‍नी निकिता के घर का फुटेज

निकिता और मानव की सुबह चार बजे तक हुई चैट

डिफेंस कालोनी निवासी मानव शर्मा की खुदकुशी से पहले की चैट भी बहन आकांक्षा शर्मा ने सदर पुलिस को दी थी। 24 फरवरी की सुबह चार बजकर छह मिनट तक मानव शर्मा जिंदा थे। उन्होंने अपनी पत्नी निकिता को आखिरी मैसज किया था कौन सा होटल है। इससे पहले सुबह चार बजे मानव ने निकिता को मैसेज किया था कि फोन बिजी आ रहा है। किसी का नाम लिखकर कहा था कि उससे बात कर रही हो। उसकी बीवी को भी बोलूंगा। चेट का यह सिलसिला सुबह चार बजकर छह मिनट तक चला था। विवेचक शक्ति राठी के नेतृत्व में एक टीम को लगाया गया है। पुलिस सर्विलांस और साइबर सेल की मदद भी ले रही है। निकिता ने अपना मोबाइल 28 फरवरी को दीवानी के बाहर बंद किया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।