new revelation in tcs manager manav sharma suicide agra police got footage of wife nikita s house टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड में नया खुलासा, पुलिस के हाथ लगा पत्‍नी निकिता के घर का फुटेज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड में नया खुलासा, पुलिस के हाथ लगा पत्‍नी निकिता के घर का फुटेज

  • पुलिस को उस रात का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। इसमें मानव शर्मा के अलावा उसकी पत्नी, सास और ससुर दिख रहे हैं। सभी घर के बाहर बातचीत कर रहे थे। मानव शर्मा ने 23 फरवरी की शाम 1 घंटा 10 मिनट का समय निकिता के घर के बाहर गुजारा था। 24 फरवरी को उसने आत्‍महत्‍या कर ली।

Mon, 3 March 2025 09:44 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड में नया खुलासा, पुलिस के हाथ लगा पत्‍नी निकिता के घर का फुटेज

TCS Manager Manav Sharma Suicide Case: टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 23 फरवरी की शाम 1 घंटा 10 मिनट का समय निकिता के घर के बाहर गुजारा था। वह अपनी पत्नी निकिता को उसके मायके बरहन छोड़ने गए थे। पुलिस को उस रात का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। जिसमें मानव के अलावा उसकी पत्नी, सास और ससुर दिख रहे हैं। सभी घर के बाहर बातचीत कर रहे थे। पुलिस मानकर चल रही है कि निकिता ने मुकदमा लिखाकर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दी। जिससे भयभीत होकर मानव ने अपनी जान दे दी। ताकि उनके परिवार पर कोई आंच नहीं आए।

डिफेंस कॉलोनी, सदर निवासी रिटायर एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र कुमार शर्मा के इकलौते बेटे मानव शर्मा मुंबई में तैनात थे। 30 जनवरी 2024 को निकिता शर्मा के साथ उनकी शादी हुई थी। मार्च 2023 को बरहन में ही सगाई हुई थी। एक रिश्तेदार ने रिश्ता कराया था। जनवरी 2025 में मानव के इंस्टाग्राम पर प्राची जैन की आईडी से एक मैसेज आया था। उसी ने शादीशुदा जिंदगी में भूचाल ला दिया। मैसेज में उनकी पत्नी और साली के चरित्र के बारे में कुछ लिखा हुआ था। प्रिया जैन नाम से मैसेज करने वाली युवती ने यह भी लिखा था कि उनको मैसेज करने के बाद निक्की का फोन आया था। बोल रही थी कि उसके पति से क्या बोल दिया। वह साइको है। रो रही थी। मैसेज में यह भी लिखा था कि इन दोनों बहनों ने उसका घर बिगाड़ दिया। इसी घटनाक्रम के बाद मानव शर्मा ने मुंबई में खुदकुशी का प्रयास किया था। घर में आए दिन झगड़े हो रहे थे। 23 फरवरी को ही वह अपनी पत्नी निकिता शर्मा के साथ आगरा आए थे। 24 फरवरी की सुबह पांच बजे मानव का शव फंदे पर लटका मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TCS मैनेजर सुसाइड केस: निकिता से प्‍यार करने लगा था मानव, 3 जनवरी को आया जिंदगी

बहन ने गंगा में किया अस्थि विसर्जन

आकांक्षा शर्मा की आंखों के आंसू रुक नहीं रहे हैं। रविवार को वह अपनी गोद में भाई की अस्थियां लेकर सोरों गईं थीं। चाचा और चचेरे भाई भी साथ थे। अपने हाथों से उन्होंने छोटे भाई की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। हाथ जोड़कर रोते हुए यही वादा किया कि जब तक भाई को इंसाफ नहीं मिलेगा वह शांत नहीं बैठेंगी। उनका भाई भावुक था। निकिता उसे किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती थी। भाई मुंबई के ऑलीशान अपार्टमेंट में रहता था। निकिता की किसी मांग पर कभी न नहीं करता था। वह उससे बहुत प्यार करता था। वह मैसेज भाई के पास नहीं आया होता तो शायद वह जिंदा होता। उसी मैसेज के बाद भाई और निकिता के बीच विवाद हुआ। निकिता बात-बात पर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देती थी।

टीम प्रयागराज के लिए रवाना

पुलिस की एक टीम बरहन में सक्रिय है। वहां छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि निकिता अपने माता-पिता के साथ प्रयागराज गई है। ताकि कोर्ट से कोई राहत ले सके। पुलिस की टीम उसकी तलाश में प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि खुदकुशी से पहले मानव ने वीडियो बनाया था। जो 27 फरवरी को घरवालों को उनका मोबाइल अनलॉक करने के बाद मिला था। सदर थाने में पत्नी निकिता और ससुरालीजनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: 48 से 72 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, लौटेगा सर्दी का अहसास

घर के बाहर हुई लंबी बातचीत के बाद दहशत में आए

पुलिस यह मानकर चल रही है कि मानव शर्मा ने खुदकुशी अपने माता-पिता और बहन आकांक्षा शर्मा को बचाने के लिए की। उन्हें निकिता की तरफ से यह धमकी दी गई थी कि शादी तोड़ी तो अच्छा नहीं होगा। पूरे परिवार को मुकदमे में फंसा देंगे। पुलिस की जांच इसी पहलू से आगे चल रही है। पुलिस की एक टीम बरहन गई थी। वहां पंजाब नेशनल बैंक पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस ने 23 फरवरी की रिकार्डिंग चेक की। शाम साढ़े सात बजे मानव अपनी पत्नी निकिता को उसके मायके छोड़ने पहुंचे थे। घर के अंदर नहीं गए। दामाद घर के अंदर नहीं गया। एक घंटा दस मिनट तक घर के दरवाजे पर ही बातचीत हुई। इस दौरान सास-ससुर भी मौजूद थे। मानव रात आठ बजकर चालीस मिनट पर वहां से चले। रात दस बजे के बाद अपने घर डिफेंस कॉलोनी आए।

मानव और निकिता के बीच देर रात तक व्हाट्स एप चेट और कॉल पर बातचीत हुई। चेट में भी मानव ने यही लिखा कि समझ नहीं आ रहा है कि मैं और क्या कर दूं। जिससे मेरे माता-पिता और बहन को दिक्कत न हो। पुलिस को भी यह चैट मिली है। जिसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि मानव पत्नी से नाता तोड़ना चाहते थे, उन्हें ससुराल में धमकाया गया। पत्नी ने मुकदमे में पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। मानव भयभीत हो गए। खुदकुशी कर ली। ताकि उनके परिवार के ऊपर कोई आंच नहीं आए। पुलिस यह मान रही है कि मानव के समक्ष खुदकुशी के हालात पैदा किए गए। वह तो रिश्ता खत्म करने के लिए आगरा आए थे। उन्हें भयभीत कर दिया गया। खुदकुशी करके अपनी जान ही देनी थी तो मुंबई में कर लेते। आगरा क्यों आते।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।