where is tcs manager manav sharma s wife nikita the first thing i did after watching the suicide video was this कहां है TCS मैनेजर मानव शर्मा की पत्‍नी निकिता? सुसाइड वीडियो देखते ही सबसे पहले किया ये काम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कहां है TCS मैनेजर मानव शर्मा की पत्‍नी निकिता? सुसाइड वीडियो देखते ही सबसे पहले किया ये काम

  • वीडियो देखते ही उनकी पत्नी निकिता और उसका परिवार खुद को बचाने में जुट गया। शहर छोड़ने से पहले निकिता के पिता दीवानी न्‍यायालय गए थे। वहां वह किसी अधिवक्ता से मिले। ताकि बेटी को जेल जाने से बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ सकें। निकिता अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर बरहन से फरार हो गई थी।

Tue, 4 March 2025 08:02 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, आगरा
share
कहां है TCS मैनेजर मानव शर्मा की पत्‍नी निकिता? सुसाइड वीडियो देखते ही सबसे पहले किया ये काम

TCS Manager Manav Sharma Suicide: टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की पत्‍नी निकिता को पुलिस खोज रही है। वहां कहां और कैसी है? इसका अभी तक सुराग नहीं लग सका है। मानव शर्मा ने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाया था। 28 फरवरी की सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो देखते ही उनकी पत्नी निकिता और उसका परिवार खुद को बचाने में जुट गया। शहर छोड़ने से पहले निकिता के पिता दीवानी न्‍यायालय गए थे। वहां वह किसी अधिवक्ता से मिले। ताकि बेटी को जेल जाने से बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ सकें। इसके बाद निकिता अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर बरहन से फरार हो गई थी। छानबीन में पुलिस को यह जानकारी मिली है। निकिता की तलाश में जुटी पुलिस जल्द उसका गैर जमानती वारंट ले सकती है।

डिफेंस कालोनी, सदर निवासी रिटायर एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र कुमार शर्मा के इकलौते बेटे मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह खुदकुशी की थी। मानव का मोबाइल खंगालने पर बहन आकांक्षा शर्मा को मृत्यु पूर्व बनाया गया वीडियो मिला था। 27 फरवरी को इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। 28 फरवरी को वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत निकिता और उसके परिजनों को नामजद किया। निकिता और मानव की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। जनवरी 2025 में मानव की इंस्टा आईडी पर प्रिया जैन ने एक मैसेज भेजा था। उसी के बाद उनकी जिंदगी में भूचाल आया था। मैसेज में उनकी पत्नी निकिता की पुरानी जिंदगी के बारे में जानकारी दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव शर्मा सुसाइड में नया खुलासा, पुलिस के हाथ लगा पत्‍नी निकिता के घर का फुटेज

23 फरवरी को मानव पत्नी निकिता के साथ मुंबई से आगरा आए थे। शाम को पत्नी को उसके मायके बरहन छोड़ने गए थे। एक घंटा दस मिनट निकिता के घर के बाहर खड़े होकर ही उसके परिजनों से बातचीत की थी। वापस लौटकर घर आए थे। सुबह करीब पांच बजे खुदकुशी की थी। पुलिस ने मानव के वीडियो को उनका मृत्यु पूर्व बयान माना है। पुलिस ने केस डायरी में निकिता को मानव की खुदकुशी के लिए जिम्मेदार मानते हुए साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है। मानव के मोबाइल से मिले साक्ष्य पुलिस ने केस डायरी में शामिल किए हैं। पुलिस ने निकिता की तलाश शुरू की तो पता चला कि 28 फरवरी की सुबह उसने कस्बे में रहने वाले एक युवक को बुलाया। उससे अपना वीडियो बनवाया। उसे वायरल कराया और पिता के साथ बाइक पर बैठकर भाग गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TCS मैनेजर सुसाइड केस: निकिता से प्‍यार करने लगा था मानव, 3 जनवरी को आया जिंदगी

कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले सकते हैं विवेचक

छानबीन में पता चला कि 28 फरवरी को उसके पिता अकेले दीवानी आए थे। किसी अधिवक्ता से मिले। अधिवक्ता से भी अपने मोबाइल से बातचीत नहीं की थी। उसके बाद बेटी के पास गए। उसे लेकर शहर से फरार हो गए। पुलिस को छानबीन में पता चला कि निकिता की मौसी कानपुर और फरुर्खाबाद में रहती हैं। निकिता ने स्नातक की पढ़ाई फरुर्खाबाद से की थी। पुलिस उसकी मौसी के घर पहुंची। मौसी के परिजनों ने कहा कि उन्हें निकिता के बारे में कोई जानकारी नहीं। कानपुर और प्रयागराज में भी पुलिस को निकिता का कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में जल्द ही विवेचक कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर निकिता के गैर जमानती वारंट ले सकते हैं। ताकि दूसरे जिले से उसकी गिरफ्तारी में दिक्कत नहीं आए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।