who is a woman s legal heir after divorce an important decision from the allahabad high court तलाक के बाद महिला का कानूनी उत्तराधिकारी कौन ? इलाहाबाद हाई कोर्ट से आया अहम फैसला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तलाक के बाद महिला का कानूनी उत्तराधिकारी कौन ? इलाहाबाद हाई कोर्ट से आया अहम फैसला

इस मामले में पति-पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक लिया था। समझौते के तौर पर पत्नी को 20 लाख रुपये दिए जाने थे। इसमें से 4 लाख रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था। बाकी 16 लाख रुपये का चेक तैयार होने के कुछ ही दिन पहले महिला की मृत्यु हो गई। हाई कोर्ट ने यह निर्णय मृतका की मां की ओर से दायर याचिका पर दिया।

Tue, 28 April 2026 07:46 AMAjay Singh विधि संवाददाता, प्रयागराज
share
तलाक के बाद महिला का कानूनी उत्तराधिकारी कौन ? इलाहाबाद हाई कोर्ट से आया अहम फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसले महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि आपसी सहमति से तलाक की डिक्री पारित होने के बाद, लेकिन राशि प्राप्त करने से पहले ही पत्नी की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी मां उस धन को प्राप्त करने की कानूनी उत्तराधिकारी होगी। न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने यह फैसला किरन रायकवार (मृतक) की मां की ओर से दायर याचिका पर दिया है। याचिका में फैमिली कोर्ट बांदा में जमा 16 लाख देने की मांग की गई थी।

इस मामले में हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-बी के तहत पति-पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक लिया था, जिसमें समझौते के तौर पर पत्नी को 20 लाख रुपये दिए जाने थे। इसमें से 4 लाख रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था, जबकि शेष 16 लाख रुपये का चेक तैयार होने के कुछ ही दिन पहले महिला की मृत्यु हो गई। अदालत ने अपने निर्णय में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धाराओं का विस्तार से विश्लेषण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की यह महिला BSA और क्लर्क भगोड़ा घोषित होंगे, NBW के बावजूद फरार हैं दोनों

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अधिनियम की धारा 14 के अनुसार, किसी हिंदू महिला द्वारा प्राप्त की गई संपत्ति चाहे वह गुजारा भत्ते के रूप में हो या किसी डिक्री के माध्यम से उसकी ‘पूर्ण संपत्ति’ मानी जाती है, न कि सीमित संपत्ति। उत्तराधिकार के नियमों (धारा 15) के तहत, यदि किसी महिला की बिना वसीयत किए मृत्यु हो जाती है, तो उसकी संपत्ति पहले उसकी संतान और पति को जाती है। इस मामले में चूंकि तलाक की डिक्री पहले पारित हो चुकी थी, इसलिए पति का कानूनी दर्जा समाप्त हो गया था और दंपति की कोई संतान भी नहीं थी। ऐसी स्थिति में संपत्ति का अधिकार माता-पिता के पास चला जाता है। वे ही कानूनी उत्तराधिकारी होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चौड़ीकरण में आई मस्जिदों के लिए मांगा फतवा, वाराणसी दालमंडी में लग रहे लाल निशान
ये भी पढ़ें:पेड़ से लटकी मिली लड़की की लाश,प्राइवेट पार्ट पर घाव; पास पड़े थे खून से सने कपड़े
ये भी पढ़ें:प्रीपेड मीटर में नेगेटिव बैलेंस पर नया सिस्टम, जीरो से नीचे वालों को बड़ी राहत

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद पति की उस आपत्ति को पूरी तरह से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि यह राशि केवल पत्नी के भरण-पोषण के लिए थी और उसकी मृत्यु के बाद किसी और को नहीं दी जा सकती। अदालत ने अपने फैसले में यह साफ किया कि फैमिली कोर्ट में जमा यह धन मृतका की संपदा का हिस्सा है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 146 के तहत कानूनी प्रतिनिधि के रूप में मृतका की मां इस राशि को प्राप्त करने की पूरी हकदार है। हाईकोर्ट ने प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट बांदा को आदेश दिया कि वह दो सप्ताह के भीतर 16 लाख रुपये की राशि याचिकाकर्ता (मृतका की मां) को जारी करें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।