who are they where did they come from street vendors will also be verified cm yogi adityanath s order कौन हैं, कहां से आए? यूपी के इस शहर में ठेले-खोमचे वालों का होगा सत्यापन; CM योगी का आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं, कहां से आए? यूपी के इस शहर में ठेले-खोमचे वालों का होगा सत्यापन; CM योगी का आदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर जाम न लगने पाए। इसको लेकर प्लानिंग कर लें। सड़क के किनारे ठेले-खोमचे लगाने वालों का भी सत्यापन कराएं। कहा कि सड़कों के किनारे नई झुग्गी-झोपड़ी न बसें, इस पर भी विशेष नजर रखें। उन्होंने विकास की परियोजनाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

Wed, 18 June 2025 07:44 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share
कौन हैं, कहां से आए? यूपी के इस शहर में ठेले-खोमचे वालों का होगा सत्यापन; CM योगी का आदेश

सड़क किनारे ठेले-खोमचे लगाने वाला शख्स कौन है? कहां से आया है? प्रशासन और पुलिस इसकी पूरी जानकारी रखेगी। सड़कों पर जाम न लगने पाए इसका भी इंतजाम किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को जाम पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। मंगलवार को उन्होंने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर जाम न लगने पाए। इसको लेकर प्लानिंग कर लें। सड़क के किनारे ठेले-खोमचे लगाने वालों का भी सत्यापन कराएं। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे नई झुग्गी-झोपड़ी न बसें, इस पर भी विशेष नजर रखें। उन्होंने विकास की परियोजनाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। पुलिस अफसरों को अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए बेहतर इंतजाम करने को कहा। लगभग सवा घंटे चली बैठक में सीएम ने सभी विभागों की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कहा कि सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाटलिपुत्र वंदेभारत की रेक गोरखपुर से पटना रवाना, 20 से चलेगी; जानें शेड्यूल

राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने 30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पिपरी स्थित आयुष विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। समय से काम पूरा न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि ऐसी फर्मों पर कार्रवाई करें। उन्होंने जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़क बनवा रहे 2 इंजीनियरों पर हमला, ईंट से मारकर सिर फोड़ा; 21 पर केस

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे लोकार्पण की तैयारी परखी

मुख्यमंत्री ने 20 जून को प्रस्तावित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी को लेकर भी जानकारी ली। कहा कि जनसभा स्थल पर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए पर्याप्त होर्डिंग बैनर लगाएं। उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की भी जानकारी ली।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।