good news patliputra vande bharat s rake leaves from gorakhpur to patna preparations to run from june 20 गुड न्यूज: पाटलिपुत्र वंदेभारत की रेक गोरखपुर से पटना रवाना, 20 जून से चलाने की तैयारी; जानें शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गुड न्यूज: पाटलिपुत्र वंदेभारत की रेक गोरखपुर से पटना रवाना, 20 जून से चलाने की तैयारी; जानें शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान में जनसभा करेंगे। वहीं से वंदेभारत को हरी झंडी दिखाएंगे। सीवान में प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा के दौरान ही मढ़ौरा फैक्टरी में बने नए लोको (इंजन) का गिनी गणराज्य को निर्यात, हाजीपुर के पास नई रेल लाइन का भी उद्घाटन होगा।

Wed, 18 June 2025 07:00 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share
गुड न्यूज: पाटलिपुत्र वंदेभारत की रेक गोरखपुर से पटना रवाना, 20 जून से चलाने की तैयारी; जानें शेड्यूल

गोरखपुर से पाटलिपुत्र (पटना) वंदेभारत की रेक मंगलवार की देर रात गोरखपुर से पटना रवाना हो गई। रेक के साथ यांत्रित और विद्युत विभाग के अफसर भी हैं जो रास्ते में रेक की दक्षता परखेंगे। इस ट्रेन का संचलन 20 जून से प्रस्तावित है। रेल प्रशासन की तरफ से रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, वंदेभारत गोरखपुर से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और पाटलिपुत्र दिन में 1:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में पाटलिपुत्र से 2:25 बजे चलकर यह ट्रेन रात में 9:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में ठहराव होगा।

संभावित शेड्यूल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान में जनसभा करेंगे और वहीं से वंदेभारत को हरी झंडी दिखाएंगे। सीवान में प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा के दौरान ही मढ़ौरा फैक्टरी में बने नए लोको (इंजन) का गिनी गणराज्य को निर्यात, हाजीपुर के पास नई रेल लाइन का भी उद्घाटन होगा। ट्रेन संचलन को लेकर गोरखपुर जंक्शन पर भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रेन का संचलन सप्ताह में छह दिन होगा। शनिवार को यह ट्रेन वर्कशॉप में मेंटिनेंस के लिए जाएगी। इसका मेंटेनेंस गोरखपुर वर्कशॉप में ही होगा। आठ कोच की ट्रेन में एक एक्जीक्यूटिव और सात चेयरकार श्रेणी के कोच होंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि आठ कोच वाली रेक लखनऊ-देहरादून वाली लगेगी या फिर गोरखपुर प्रयागराज तक जा रही आठ कोच वाली ट्रेन को चलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में ऐक्टिव उड़ीसा के जाजपुर गैंग से पुलिस का एनकाउंटर, 2 बदमाशों को लगी गोली

डीआरएम ने स्टेशन व वाशिंग पिट का किया निरीक्षण

लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर, क्रू रनिंग रूम, डीजल लॉबी, एफओबी और न्यू वाशिंग पिट का निरीक्षण किया। उन्होंने गोरखपुर-पाटिलीपुत्र वंदेभारत के रेक का निरीक्षण किया और न्यू वाशिंग पिट में ट्रेनों के रख-रखाव की जानकारी ली। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई को बेहतर करने का निर्देश। निरीक्षण में स्टेशन निदेशक जेपी सिंह व अन्य रहे।

सीआरबी के दौरे की तैयारी, पीसीसीएम ने लिया जायजा

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के 19 जून को आगमन के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीसी जायसवाल और सीसीएम पीएम बिजय कुमार ने मंगलवार को गोरखपुर जंक्शन का जायजा लिया। दोनों ने अफसरों ने जंक्शन पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की पड़ताल की और जांच में मिली कमियों को तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। दरअसल, आगामी 20 जून को संभावित गोरखपुर-पाटलीपुत्र वंदेभारत शुभारंभ को देखते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन गोरखपुर आ रहे हैं। वे गोरखपुर से पाटिलिपुत्र तक रेल ट्रैक का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली महिला को 7.5 साल की कैद, 2 लाख जुर्माना भी

रखरखाव को बनेगा नया कोचिंग कॉम्प्लेक्स

गोरखपुर से लखनऊ-प्रयागराज के बाद अब पटना के लिए चलने वाली वंदेभारत के रखरखाव, मरम्मत व सफाई-धुलाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र के पीछे नया कोचिंग काम्प्लेक्स बनेगा। रेल प्रशासन ने प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है।

सीआरबी का दौरा मिनट टू मिनट

गोरखपुर स्टेशन आगमन व क्रू लॉबी का निरीक्षण 10 बजे

रेल यूनियनों से वार्ता 10.40 बजे

विंडो ट्रेलिंग गोरखपुर-छपरा: 10.45 बजे

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।