road construction engineers attacked head broken with brick case filed against 21 accused सड़क बनवा रहे 2 इंजीनियरों पर हमला, ईंट से मारकर सिर फोड़ा; 21 पर केस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सड़क बनवा रहे 2 इंजीनियरों पर हमला, ईंट से मारकर सिर फोड़ा; 21 पर केस

अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल इंजीनियर रजत शर्मा के भाई अमन शर्मा ने मोहल्ले के 21 लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंजीनियरों की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Wed, 18 June 2025 06:33 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
सड़क बनवा रहे 2 इंजीनियरों पर हमला, ईंट से मारकर सिर फोड़ा; 21 पर केस

गोरखपुर के राजेंद्र नगर तुरहाबारी में सड़क निर्माण करा रही कार्यदाई संस्था के दो इंजीनियरों को मनबढ़ों ने पीट दिया। एक इंजीनियर का ईंट से मारकर सिर फोड़ दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल इंजीनियर रजत शर्मा के भाई अमन शर्मा ने मोहल्ले के 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंजीनियरों की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पीपीगंज थाना क्षेत्र के सिगहा गांव के रहने वाले अमन शर्मा और उनके भाई रजत शर्मा, एफिल वॉटर इंफ्रा प्रा. लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। अमन ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि जल निगम की अमृत योजना के तहत राजेंद्र नगर के तुरहाबारी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण उनकी कंपनी करवा रही है। अमन ने बताया कि सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान मुहल्ले के ही रहने वाले एक व्यक्ति अपनी बाइक यूपी 53 डीओ 3021 से आए और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में मानसून की एंट्री कल, 23 जून तक पूरब; 20-21 को पश्चिम में होगी भारी बारिश

मेरे भाई ई. रजत शर्मा ने उन्हें समझाने की कोशिश की तब उन्होंने उसे मारने की धमकी दी, फिर मौके पर उपस्थित कंपनी के जोनल ई. अरुन गौड़ आ गए उन्होंने भी समझाया लेकिन वह इतने उग्र थे कि गाली गलौच करते मारने की धमकी देते हुए गए और 10 मिनट बाद 15 से 20 अज्ञात लोग एक साथ दोबार आकर पिटाई करने लगे। जिससे इंजीनियर अरुण गौड और रजत शर्मा को चोट आई। रजत शर्मा के ऊपर ईंट से प्रहार कर उनका सिर फोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पसंद का जीवनसाथी चुनना हर बालिग महिला का अधिकार, आपत्ति घृणित; HC ने की टिप्पणी

वीडियो में इंजीनियरों की पिटाई करते दिखे आरोपित

इंजीनियरों की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपित पिटाई करते दिख रहे हैं। पिटाई की यह घटना मोहल्ले के ही एक सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।