Who are Murti Devi and Malti Devi Akhilesh Yadavs tarted the Women Honor Program UP Politics: कौन हैं मूर्ति देवी-मालती देवी? जिनके नाम पर अखिलेश ने शुरू किया महिला सम्मान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Politics: कौन हैं मूर्ति देवी-मालती देवी? जिनके नाम पर अखिलेश ने शुरू किया महिला सम्मान

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज यानी कि 22 मार्च को मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान की शुरुआत की। इस मौके पर कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। आपको बता दें मूर्ति देवी दिवंगत मुलायम सिंह यादव की माता हैं। जबकि मालती देवी सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव की पत्नी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां हैं

Sun, 22 March 2026 02:36 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Politics: कौन हैं मूर्ति देवी-मालती देवी? जिनके नाम पर अखिलेश ने शुरू किया महिला सम्मान

यूपी विधानसभा चुनावों के लिए अभी काफी समय है। हालांकि सियासी दलों की तरफ से अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज यानी कि 22 मार्च को मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान की शुरुआत की। इस दौरान कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। आपको बता दें मूर्ति देवी दिवंगत मुलायम सिंह यादव की माता हैं। जबकि मालती देवी सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव की पत्नी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां हैं। सपा अध्यक्ष की पहल को महिला कार्ड के तौर पर भी देखा जा रहा है।

महिलाओं को किया सम्मानित

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को अलग-अलग सम्मान देकर सम्मानित किया गया। ऊदा देवी-झलकारी बाई सम्मान रोशनी को, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान क्रिकेट के लिए पूनम यादव को, बेगम हजरत महल सम्मान सुमन पांडेय को प्रदान किया गया। लीला सेठ सम्मान नंदनी वर्मा, बेगम अख्तर सम्मान अनीता गौतम और सुनीता झींगरन को मिला। सावित्रीबाई फुले सम्मान रीता चौधरी और कहकसा को दिया गया। इसके अलावा अहिल्याबाई होल्कर सम्मान सुनीता यादव, सावित्री साहनी सम्मान कमल रहमान, कमला चौधरी सम्मान साहित्य के लिए रेनू यादव तथा कमला देवी चट्टोपाध्याय सम्मान रिजवाना को प्रदान किया गया। समारोह में सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में बड़ी शपथ होने जा रही, 27 को लेकर अखिलेश का दावा; PDA दांव पर जताया भरोसा
ये भी पढ़ें:लखनऊ में एक मंच पर अखिलेश-अजय राय और दिनेश शर्मा; ईद की मुबारकबाद दी

पुरूष प्रभुत्व वाली सोच बदलने की जरूरत- सपा अध्यक्ष

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी देश और समाज की स्थिति का आकलन वहां की महिलाओं की स्थिति देखकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नए भारत में बेटियां कहीं न कहीं पिछड़ती नजर आ रही हैं और कई मामलों में अन्याय को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। सपा अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के समय में बोलने, लिखने और आंदोलन करने की स्वतंत्रता सीमित होती जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज में पुरुषों को अधिक महत्व दिया जाता है और महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत है।

आधी आबादी के सहयोग बिना विकास संभव नहीं- अखिलेश

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी समाजवादी पार्टी को सत्ता में आने का अवसर मिलेगा, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने 1090 महिला हेल्पलाइन, एंबुलेंस सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की बात कही। साथ ही बेटियों की शिक्षा और महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए नई योजनाएं लागू करने का आश्वासन दिया। अखिलेश ने कहा कि बिना आधी आबादी के सहयोग के देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं।

हमारी बेटियां पिछड़ती जा रहीं- डिंपल

वहीं सपा सांसद डिंपल यादव किसी देश को आगे बढ़ने के लिए वहां की बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। नए भारत में कहीं न कहीं हमारी बेटियां पिछड़ती जा रही हैं। यहां अन्याय को छिपाने की कोशिश की जा रही है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के साथ जो हुआ, वो किसी से छिपा नहीं है। पुलिस ने रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाकर सारे सुबूत मिटा दिए। महिलाओं को बेड़ियों में बांधने का काम किया जाता है, लेकिन यहां सम्मानित होने वाली महिलाओं ने अलग राह चुनकर अच्छा किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।