When the groom was taking the bride lover stopped his car दुल्हन को विदाई कराकर ले जा रहा था दूल्हा, तभी फिल्मी स्टाइल में प्रेमी ने मारी एंट्री, फिर..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुल्हन को विदाई कराकर ले जा रहा था दूल्हा, तभी फिल्मी स्टाइल में प्रेमी ने मारी एंट्री, फिर...

यूपी में शादी की रस्म के बाद विदाई कराकर ले जाते समय दूल्हे की कार को दुल्हन के आशिक ने रोक दिया। सिरफिरे आशिक ने कार से दुल्हन को जबरिया ये कहते हुए उतार लिया कि दुल्हन उसकी प्रेमिका है। आखिर में दूल्हे को बैरंग वापस लौटना पड़ा। उधर, गुरुवार को पंचायत भी बुलाई गई थी।

Fri, 24 April 2026 03:27 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, अंबेडकरनगर
share
दुल्हन को विदाई कराकर ले जा रहा था दूल्हा, तभी फिल्मी स्टाइल में प्रेमी ने मारी एंट्री, फिर...

UP News: यूपी के अंबेडकर नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी की रस्म के बाद विदाई कराकर ले जाते समय दूल्हे की कार को दुल्हन के आशिक ने रोक दिया। सिरफिरे आशिक ने कार से दुल्हन को जबरिया ये कहते हुए उतार लिया कि दुल्हन उसकी प्रेमिका है। युवक के इस हरकत से वर और वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। आखिर में दूल्हे को बैरंग वापस लौटना पड़ा। उधर, गुरुवार को पंचायत भी बुलाई गई थी।

ये मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर रज्जीपुर का है। जहां बुधवार को अयोध्या जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के नैपुरा (महबूबगंज) से बारात आई थी। रात में सकुशल विवाह संपन्न हुआ। गुरुवार सुबह हंसी खुशी दुल्हन की विदाई कराकर दूल्हा अपने गांव वापस जा रहा था कि गांव के बाहर नहर के पास दुल्हन का प्रेमी रण विजय ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ चार पहिया वाहन को रोक लिया और दुल्हन को गाड़ी से जबरिया यह कहते हुए उतार लिया कि दुल्हन उसकी प्रेमिका है और साक्ष्य के रूप में उसने अपने मोबाइल में सैकड़ों फोटो अपने और दुल्हन के दिखाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को थाने बुलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला ने काली मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाई, पति के ठीक होने की मांगी थी मन्नत

गुरुवार को पूरे दिन चली पंचायत के बाद वर व वधू पक्ष के बीच समझौता हुआ कि शादी यहीं समाप्त समझी जाए जो भी लेनदेन दोनों पक्षों ने आपस में किया था वह वापस हो गया और वर पक्ष मायूस होकर अपने गांव लौट गया। वधू पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर गांव चले गए। पुलिस ने प्रेमी रणविजय का चालान कर दिया। अलीगंज कोतवाल भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर पक्ष व वधू पक्ष द्वारा थाने के बाहर आपस में समझौता कर लिया गया और लिखकर दे दिया गया कि वह लोग कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हे ने दूसरी लड़की से कर ली कोर्ट मैरिज

बदायूं में नेग न मिलने पर किन्नरों ने की फायरिंग

उधर, बदायूं जिलें के कुंवरगांव क्षेत्र के हुसैनपुर में बारात में पहुंचे किन्नरों के 11 हजार रुपये नेग मांगने पर बवाल हो गया। किन्नरों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दूल्हे का भाई घायल हो गया। फायरिंग के बाद बारातियों में भगदड़ मच गई। फायरिंग से नाराज ग्रामीणों ने किन्नरों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल बराती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस छह किन्नरों को पुलिस थाने ले गई। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया मौके से कार से दो तमंचे, कैंची लाठी डंडे बरामद हुआ है। किन्नरों को हिरासत में लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 दुल्हन- 4 दूल्हे; पहला भागा, दूसरा बीमार, तीसरे का इनकार; चौथे से शादी लेकिन…
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।