when his health deteriorated patient suspected a tantrik and shot him he was arrested with a pistol तबीयत खराब हुई तो बीमार को झाड़-फूंक वाले पर हुआ शक, चला दी गोली; तमंचे संग गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तबीयत खराब हुई तो बीमार को झाड़-फूंक वाले पर हुआ शक, चला दी गोली; तमंचे संग गिरफ्तार

गोरखपुर में अंधविश्वास के चलते एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके अनुसार अजीज अहमद झाड़-फूंक का काम करता है।

Sun, 7 June 2026 08:54 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, गोरखपुर
share
तबीयत खराब हुई तो बीमार को झाड़-फूंक वाले पर हुआ शक, चला दी गोली; तमंचे संग गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव में अंधविश्वास के चलते एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस का कहना है कि एक आरोपित को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

डोहरिया गांव के अजीज अहमद ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के दो भाइयों अब्दुल मुकीत उर्फ दरोगा तथा साजिद उर्फ इसराइल पुत्र जुम्मन ने नमाज से घर लौटते समय उसके ऊपर फायरिंग कर दी। सूचना पुलिस टीम पहुंची और मुख्य आरोपी अब्दुल मुकीत उर्फ दरोगा को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में इबोला वॉयरल से प्रभावित देशों से आए यात्रियों की निगरानी, 95 की लिस्ट बनी

पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके अनुसार अजीज अहमद झाड़-फूंक का काम करता है। आरोपी अब्दुल मुकीत और उसके पिता की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। आरोपी को शक था कि अजीज अहमद ने झाड़-फूंक करके उनको बीमार किया है। इसी संदेह में उसने अजीज अहमद पर फायर किया। गनीमत रही कि अजीज अहमद बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना में दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बरामद तमंचे को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: मासूमों को दही पसंद थी, पिता ने उसी में मिला दिया जहर; बेटा-बेटी को मार डाला
ये भी पढ़ें:UP: प्राइमरी शिक्षकों के दूसरे जिले में तबादला प्रक्रिया शुरू, ये बाध्यता नहीं
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर एनकाउंटर, पूर्व सांसद को धमकी देने वाले और रेप आरोपी को लगी गोली

एक साल पहले भी शक में हुई थी एक तांत्रिक की हत्या

बता दें कि करीब एक साल पहले यूपी के महराजगंज में भी एक तांत्रिक की हत्या शक में हुई थी। पिछले 20 मई को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए महराजगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बेटे की मौत का बदला लेने के लिए आरोपित ने तांत्रिक की हत्या की थी। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस कार्यालय के सभागार में बुधवार को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने एएसपी सिद्धार्थ व सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम के साथ तांत्रिक की मौत का खुलासा किया। बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पिपरा रसूलपुर निवासी रमाकान्त चौहान ओझैती व तंत्र-मंत्र का काम करते थे। आरोपित राघवेन्द्र सिंह के परिवार से उनका संपर्क था। जनवरी 2025 में रमाकान्त ने राघवेन्द्र से दो लाख रुपये उधार मांगे थे। रुपये न मिलने पर दोनों के बीच नाराजगी हो गई थी। रमाकांत ने कहा था कि पैसा नहीं देने पर तुमको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसी बीच शिवरात्रि के दिन राघवेन्द्र के बेटे ऋषभ सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। आरोपित ने कई ज्योतिषियों व ओझाओं से पूछताछ की, जिसके बाद उसे विश्वास हो गया कि रमाकान्त ने तंत्र-मंत्र के जरिए उसके बेटे की जान ली है। इसी शक व बदले की भावना में उसने हत्या की योजना बनाई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।