children loved curd so the father poisoned it killing two eldest daughter escaped and saved her life यूपी में पिता बना कातिल, मासूमों को दही पसंद थी; उसी में जहर मिला बेटा-बेटी को मौत के घाट उतारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में पिता बना कातिल, मासूमों को दही पसंद थी; उसी में जहर मिला बेटा-बेटी को मौत के घाट उतारा

सत्यम ने सबसे पहले साढ़े चार साल के बेटे अक्षत को दही खिलाई। इसके बाद उसने आठ साल की बेटी प्राची को भी दही वाला जहर दे दिया। जब उसने 11 वर्षीय प्रज्ञा को दही पिलाने की कोशिश की तो वह वहां से भाग निकली। सत्यम ने दोनों छोटे बच्चों को जहर देने के बाद कमरे में बंद कर दिया।

Sat, 6 June 2026 10:08 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी में पिता बना कातिल, मासूमों को दही पसंद थी; उसी में जहर मिला बेटा-बेटी को मौत के घाट उतारा

UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पिता ने अपने ही दो बच्चों को दही में जहर देकर मार डाला। बच्चों को दही पसंद थी इसीलिए पिता ने उनकी जान लेने के लिए दही को ही चुना। गोरखपुर के गीडा क्षेत्र के बरवार खुर्द में दो मासूम बच्चों की मौत से कोहराम मच गया है। इस मामले की जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोप है कि पिता सत्यम कुमार ने अपनी 11 वर्षीय बड़ी बेटी प्रज्ञा को भी जहरीला पदार्थ पिलाने का प्रयास किया था, लेकिन वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। इसके बाद उसने परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मारे गए बच्चोंं के दादा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि गुरुवार शाम करीब छह बजे सत्यम कुमार घर पहुंचा था। उस समय घर पर उसकी तीनों संतानें मौजूद थीं। आरोप है कि वह अपने साथ जहरीला पदार्थ लेकर आया था। उसने सबसे पहले साढ़े चार वर्षीय बेटे अक्षत को जहरीला पदार्थ पिलाया, इसके बाद आठ वर्षीय बेटी प्राची को भी जहर दे दिया। जब उसने 11 वर्षीय प्रज्ञा को जहर पिलाने का प्रयास किया तो वह वहां से भाग निकली। सत्यम ने दोनों छोटे बच्चों को जहर देने के बाद कमरे में बंद कर दिया था। प्रज्ञा के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों बच्चे अचेत हो चुके थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सत्यम कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज बीआरडी से चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी से हो रही थी नाबालिग लड़कियों की तस्करी, रंग-रूप, लंबाई देख तय होते थे रेट

सुबह पत्नी को छोड़ा मार्ट, शाम को बच्चों को पिलाया जहर

सत्यम की पत्नी संजू देवी ने बताया कि उनके पति ने घटनावाली सुबह उन्हें शहर में मार्ट पर छोड़ा था। शाम को फोन आया कि वह बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद लिए हैं। जब वह पहुंची तब तक देवर और अन्य लोग बच्चों को बाहर निकाल चुके थे और उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। पति की दस साल से मानसिक रोग की दवा चलती है। छह महीने पहले उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। मानसिक स्थिति खराब होने से ही उन्होंने ऐसी हरकत की है।

दही में मिलाकर पिलाया था जहरीला पदार्थ

पुलिस की जांच में पता चला कि बच्चों को दही पसंद थी इस वजह से आरोपित पिता ने दही में उन्हें जहर खिलाया था। और बड़ी बेटी के भागने के बाद बच्चों सहित खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस हिरासत में रखने के बाद वहां भी वह कोई गलत हरकत न कर बैठे इसके लिए चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: प्राइमरी शिक्षकों के दूसरे जिले में तबादला प्रक्रिया शुरू, ये बाध्यता नहीं
ये भी पढ़ें:यूपी : बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली है गुड न्यूज, जल्द वापस हो सकता है ये आदेश
ये भी पढ़ें:UP : राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के तबादले की नीति जारी, मंत्री को मिला ये अधिकार

क्या बोली पुलिस

एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि बरवार गांव के अनिल कन्नौजिया ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे ने अपने दो बच्चों को जहर दे दिया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।