When color was thrown on Mulayam Singh at Raja Bhaiya and Bhanvi singh wedding राजा भैया और भानवी की शादी में जब मुलायम सिंह के ऊपर फेंका गया था रंग, रस्मों के बीच मच गया था हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा भैया और भानवी की शादी में जब मुलायम सिंह के ऊपर फेंका गया था रंग, रस्मों के बीच मच गया था हड़कंप

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और भावी सिंह की शादी के दौरान उस समय हड़कंप मच गया। जब तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव के ऊपर किसी ने रंग फेंक दिया था। इसे सुरक्षा में सेंध समझा गया और सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए।

Wed, 2 July 2025 03:50 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
राजा भैया और भानवी की शादी में जब मुलायम सिंह के ऊपर फेंका गया था रंग, रस्मों के बीच मच गया था हड़कंप

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख और प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मंगलवार की रात लखनऊ के हजरतगंज स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह और साली के बीच झड़प हो गई। भानवी ने मां-बाप के घर में एंट्री न मिलने पर बाहर ही हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। बता दें कि राजा भैया और भानवी के बीच तलाक का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं।

1995 में हुई थी राजा भैया और भानवी सिंह की शादी

भानवी सिंह का संबंध बस्ती राजघराने से हैं। वह कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई साल 1974 में हुआ था। साल 1995 में भदरी रिसायत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ हुई थी। हालांकि इस शादी का एक किस्सा काफी मशहूर है। उनकी शादी में शामिल होने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया।

दरअसल, शादी समारोह में रस्म अदायगी के दौरान किसी ने मुलायम सिंह यादव के ऊपर रंग फेंक दिया। इससे मंडप में सब दंग रह गए। अधिकारियों ने इसे सुरक्षा में सेंध समझा। हालांकि बाद में पता चला कि भानवी सिंह की मां मंजुला सिंह ने मुलायम सिंह यादव को समधी मानते रंग फेंका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा नेता आजम खां को झटका, रिटायर्ड कर्मी बना सरकारी गवाह, कोर्ट ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें:लखनऊ के सहारा बाजार को नीलाम कर बेचेगा एलडीए, खरीदार बना सकेगा नया मार्केट

कैसे बिगड़ा रिश्ता

भानवी सिंह ने मार्च महीने में दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई। अपने 18 पन्नों के शिकायती पत्र में उन्होंने पूरी कहानी लिखी। भानवी सिंह के मुताबिक शादी के तुरंत बाद ही पति राजा भैया उनसे दूर रहने लगे थे। वह सास-ससुर के साथ सुसराल में रहती थीं। जबकि राजा भैया अक्सर लखनऊ रहा करते थे। आरोप है कि सास उनकी निजता में दखल देती थी। आरोप है कि सास भी उनके ही कमरे में सोती थी। ऐसा कई महीनें तक चला। जब उन्होंने इसकी शिकायत की पति और सास दोनों ने गाली-गलौज की। भानवीं सिंह ने अपने एफआईआर में आरोप लगाया था कि पति का साली साध्वी के साथ अवैध रिश्ता था। जब वह सिर्फ 17 साल की थी तो राजा भैया उसे अपने कमरे में सुलाने लगे थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।