LDA will auction and sell this Sahara market of Lucknow buyer can make new market लखनऊ के सहारा बाजार को नीलाम कर बेचेगा एलडीए, खरीदार बना सकेगा नया मार्केट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ के सहारा बाजार को नीलाम कर बेचेगा एलडीए, खरीदार बना सकेगा नया मार्केट

राजधानी लखनऊ में पॉलीटेक्निक चौराहे के पास बने सहारा बाजार को लखनऊ विकास प्राधिकरण नीलाम कर बेचेगा। दो दोनों बाद शुरू होने वाली ऑनलाइन नीलामी में इसे बेचने के लिए लगाया जा रहा है। इसे एक मुस्त एक व्यक्ति को आन लाइन नीलामी से बेचा जाएगा।

Tue, 1 July 2025 07:35 PMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
लखनऊ के सहारा बाजार को नीलाम कर बेचेगा एलडीए, खरीदार बना सकेगा नया मार्केट

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खण्ड में पॉलीटेक्निक चौराहे के पास बने सहारा बाजार को लखनऊ विकास प्राधिकरण नीलाम कर बेचेगा। दो दोनों बाद शुरू होने वाली ऑनलाइन नीलामी में इसे बेचने के लिए लगाया जा रहा है। इसे एक मुस्त एक व्यक्ति को आन लाइन नीलामी से बेचा जाएगा। इसमें करीब 150 दुकानें बनी हुई हैं। जो इसे खरीदेगा वह इसे तोड़कर दोबारा यहां कॉम्प्लेक्स बना सकेगा।

प्राधिकरण ने इस भूखण्ड को सहारा इंडिया कार्पोरेशन को वर्ष 1987 में 30-30 वर्ष की लीज पर आवंटित किया था। एग्रीमेंट की शर्तों के उल्लंघन पर एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लीज डीड निरस्त करते हुए भूखण्ड में पुर्नप्रवेश के आदेश दिये थे। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि गोमती नगर योजना के विभूति खण्ड में पॉलीटेक्निक चौराहे व वेव मॉल के बीच में 4741 वर्गमीटर क्षेत्रफल के व्यावसायिक भूखण्ड पर सहारा बाजार बना है। प्राधिकरण ने उक्त भूखण्ड को 9 जनवरी 1987 को सहारा इंडिया कार्पोरेशन लिमिटेड के पक्ष में 30-30 वर्षों की लीज पर आवंटित किया था। 9 जनवरी 2017 को भूखण्ड की लीज अवधि समाप्त हो गयी और संस्था द्वारा लीज डीड का नवीनीकरण नहीं कराया गया।

जिस पर उपाध्यक्ष ने लीज डीड को निरस्त करते हुए फिर से प्रवेश के आदेश पारित किया था। इसके बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 12 दिन पहले इसे अपने कब्जे में ले लिया था। इसके खिलाफ सहारा ने हाई कोर्ट में अपील की थी। मंगलवार को अदालत में इसकी सुनवाई हुई। अदालत से सहारा को अभी कोई राहत नहीं मिली है। अब लखनऊ विकास प्राधिकरण इसे नीलामी से बेचने जा रहा है। दो दिन बाद शुरू होने वाली नीलामी में इसे भी लगाया जा रहा है। जो भी इसे खरीदेगा वह इसको तोड़कर नए हिसाब से बन सकेगा। री डेवलपमेंट कर सकेगा। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि नीलामी के लिए इसको लगाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनता के उत्साह ने राष्ट्रपति का काफिला रोका, पैदल चलकर स्वीकार किया अभिनंदन

बनी है 150 दुकानें, गलत तरीके से बेचा

अपर सचिव ने बताया कि कॉम्पलेक्स में लगभग 150 दुकानें निर्मित हैं, जिनमें से सिर्फ 11 दुकानें ही संचालित हैं। कब्जा लिये जाने से पूर्व स्थल पर मुनादी कराते हुए दुकानदारों को जगह खाली करने का समय दिया गया था। जिसकी मियाद पूरी होने पर एलडीए के अभियंत्रण, प्रवर्तन व सम्पत्ति अनुभाग की संयुक्त टीम इसे अपने कब्जे में लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इटावा में एक और बाबा पिट गए, हैं मिर्गी के मरीज, ग्रामीणों ने नशेबाज समझकर धोया

सहारा ने की अनियमितता, एलडीए देगा राहत

सहारा इंडिया ने लोगों को दुकानें बेचने में अनियमितता की। इसका खुलासा तब हुआ था जब कार्रवाई के बीच लोग दुकानों की सेल डील लेकर एलडीए कार्यालय पहुंचे। डीड के अनुसार सहारा इंडिया ने खुद को सम्पत्ति का पूर्ण स्वामी घोषित करते हुए लोगों को दुकानें बेंची, जबकि उक्त भूखण्ड सहारा इंडिया को लीज पर आवंटित था। इतना ही नहीं संस्था द्वारा लोगों के पक्ष में की गयी दुकानों की सेल डीड में उल्लेखित किया गया कि भविष्य में किसी तरह का विवाद होने पर मामला मिल-बैठकर सुलझाया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि वैध दुकानदारों को प्राधिकरण के स्तर से राहत दी जाएगी। उन्हें दुकानें दी जाएगी। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि जो वैध लोग हैं उन्हें तीन विकल्प दिया गया है। इनके साथ कोई नाइंसाफी नहीं होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।