West Bengal Suvendu Adhikari Government to Work on Yogi Model UP 112 System योगी मॉडल पर चलेगी शुभेंदु सरकार, पश्चिम बंगाल में यूपी 112 जैसा होगा सिस्टम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी मॉडल पर चलेगी शुभेंदु सरकार, पश्चिम बंगाल में यूपी 112 जैसा होगा सिस्टम

शुभेंदु सरकार कानून व्यवस्था के मामले में यूपी की योगी सरकार के मॉडल पर चलेगी। पश्चिम बंगाल में यूपी 112 जैसा सिस्टम होगा। इसके लिए पश्चिम बंगाल से आईजी रैंक के आईपीएस अफसर सुकेश जैन की अगुवाई वाली टीम ने यूपी 112 के सिस्टम को समझा है।

Sat, 6 June 2026 09:47 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
योगी मॉडल पर चलेगी शुभेंदु सरकार, पश्चिम बंगाल में यूपी 112 जैसा होगा सिस्टम

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद पुलिस कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर व्यवस्था को चुस्त बनाने में अपने कदम बढ़ा रही है। कानून व्यवस्था और क्राईम कंट्रोल के योगी मॉडल पर पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार चलेगी। पश्चिम बंगाल से आईजी रैंक के आईपीएस अफसर सुकेश जैन की अगुवाई वाली टीम ने यूपी 112 के सिस्टम को समझा है। इसका असर जल्द दिखेगा। इसके लिए यूपी पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पश्चिम बंगाल पुलिस के आईजी सुकेश जैन के नेतृत्व में चार सदस्सीय दल ने गुरुवार को यूपी 112 मुख्यालय का भ्रमण किया। इसका मकसद यूपी 112 की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में इमरजेंसी सिस्टम बनाना है।

अधिकारियों ने राजधानी लखनऊ में यूपी 112 मुख्यालय में पहुंचकर इसके केंद्रीकृत सिस्टम को बारीकी से समझा और इसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। अधिकारियों ने यह समझने की कोशिश की कि किस प्रकार यूपी 112 का इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम तेजी और प्रभावी तरीके से काम करता है। अधिकारियों को पूरे कंट्रोल रूम के संचालन, तकनीकी सिस्टम और रिस्पांस मैकेनिज्म की जानकारी दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 साल की बेटी को गंदी फिल्में दिखाकर रेप करता था, ब्लीडिंग देख हैरान रह गई मां

अधिकारियों ने विशेष रूप से यह जाना कि इमरजेंसी कॉल आने पर किस तरह सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जाती है। यदि किसी लाइन पर व्यस्तता होती है तो कॉल खुद दूसरी लाइन पर ट्रांसफर हो जाती है। साथ ही कॉलर की लोकेशन और मोबाइल नंबर के आधार पर सबसे नजदीकी यूपी 112 के दोपहिया या चारपहिया वाहन तक सूचना पहुंचाई जाती है। इसके बाद संबंधित घटना का इवेंट तैयार किया जाता है, जिसमें शिकायत से लेकर समाधान तक की पूरी जानकारी दर्ज होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में इबोला वॉयरल से प्रभावित देशों से आए यात्रियों की निगरानी, 95 की लिस्ट बनी

यूपी 112 के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल पुलिस के प्रतिनिधिमंडल को रिस्पांस टाइम की कार्यप्रणाली भी समझाई। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में यूपी 112 का औसत रिस्पांस टाइम करीब 6 मिनट 30 सेकंड बताया जा रहा है, जिसे देश में सबसे बेहतर माना जाता है. यही वजह है कि दूसरे राज्यों की पुलिस भी इस मॉडल में दिलचस्पी दिखा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में पकड़े संदिग्ध आतंकी के परिजनों से पूछताछ, पाक गैंगस्टर से था संपर्क

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस तरह के आधुनिक पुलिसिंग मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल पुलिस भी यूपी 112 की तर्ज पर अपने इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है। इसी के लिए अधिकारियों को यूपी में सिस्टम समझने के लिए भेजा गया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।