दूल्हे को झपकी आते ही ट्रक में जा घुसी थार, नई नवेली दुल्हन संग 5 घायल
दूल्हे को झपकी आते ही थार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। ट्रक में सोलर प्लेट लोड थी। थार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। दूल्हा और उसकी मां को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार की शाम शादी करके दुल्हन को लेकर थार से परिवार के साथ जा रहे दूल्हा को नींद झपकी आ गई। थार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इसके बाद थार सवार दूल्हा, दुल्हन और दूल्हे के परिवार के सदस्य घायल हो गया। चीख पुकार पर लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद घायल रवाना हो गए।
क्षितिज गुप्ता ( उम्र 30 वर्ष) निवासी पाला चकिया थाना कछवा जिला मिर्जापुर अपनी शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए परिवार के साथ थार से आगरा आया था। आगरा में उसकी शादी साक्षी गुप्ता (उम्र 26 वर्ष) के साथ हुई थी।
युवक शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद आगरा से नवविवाहित पत्नी साक्षी 28, भाई विवेक गुप्ता 35, मां अनीता गुप्ता 55, भाभी संतोषी गुप्ता 38, भतीजा आरव गुप्ता 4 माह के साथ थार से वापस मिर्जापुर के लिए चला। थार को क्षितिज गुप्ता स्वयं चलाकर आगरा से लौटकर मिर्जापुर जा रहा था। जब थार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 56 किमी पर पहुंची ही थी कि तभी दूल्हे को नींद झपकी आ गई।
नींद आते ही थार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। ट्रक में सोलर प्लेट लोड थी। हादसा होते ही थार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। जहां से दूल्हा और उसकी मां अनीता गुप्ता की हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त थार को क्रेन की सहायता से एक्सप्रेस वे से हटवाकर थाने पहुंचवाया। उपचार के बाद दूल्हा-दुल्हन और घायल गंतव्य के लिए रवाना हो गए।




साइन इन