Husband Terrified by Facebook Post from Wife Lover Hands Over Wife to Boyfriend to Save His Own Life बीवी के प्रेमी की फेसबुक पोस्ट देखकर खौफ में आया पति, जान बचाने के लिए बॉयफ्रेंड को सौंपी पत्नी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बीवी के प्रेमी की फेसबुक पोस्ट देखकर खौफ में आया पति, जान बचाने के लिए बॉयफ्रेंड को सौंपी पत्नी

यूपी के बुलंदशहर में एक युवक अपनी पत्नी के प्रेमी की फेसबुक पोस्ट देखकर इस कदर खौफ में आ गया कि उसने बीवी को जिंदगी से आजाद कर दिया। खुद प्रेमी के हाथों में अपनी बीवी को सौंप दिया।

Thu, 19 March 2026 09:55 PMDinesh Rathour बुलंदशहर
share
बीवी के प्रेमी की फेसबुक पोस्ट देखकर खौफ में आया पति, जान बचाने के लिए बॉयफ्रेंड को सौंपी पत्नी

Bulandshahr News: मेरठ का सौरभ हत्याकांड तो याद होगा। आज भी इस जब इस हत्याकांड के बारे में सोचते हैं तो रूह कांप जाती है। लेकिन ये नीला ड्रम पति-पत्नी के बीच के रिश्तों में खौफ पैदा करने लगा है। यूपी के बुलंदशहर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। एक व्यक्ति अपनी पत्नी के प्रेमी की फेसबुक पोस्ट देखकर दहशत में आ गया। इस पोस्ट में मेरठ की मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल का फोटो लगाकर कैप्शन में सीमेंट और नीला ड्रम लिखा गया था। इस खौफनाक कैप्शन ने पति को इस कदर डरा दिया कि उसने अपनी जान बचाने के लिए पत्नी को प्रेमी के साथ ही विदा कर दिया।

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी एक युवक की शादी जिले की ही युवती से हुई थी। बताया जाता है कि युवक की पत्नी का पहले से ही किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके चलते पति-पत्नी के मध्य विवाद रहने लगा। मामला पुलिस के पास पहुंचा। मीडिएशन सैल में भी पत्नी कई आरोप लगाते हुए अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। मीडिएशन सैल में काउंसलिंग के दौरान अधिकारियों ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का रेप, ब्लैकमेल के लिए वीडियो भी बनाया

प्रेमी के साथ ही जाऊंगी

महिला ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। इसके बावजूद पति समझौते के प्रयास में लगा हुआ था। उसी दौरान पति ने फेसबुक पर पत्नी के प्रेमी की एक पोस्ट देखी, जिसमें मेरठ में कुछ माह पहले हुए हत्याकांड की आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल का फोटो लगाकर कैप्शन में 'सीमेंट और नीला ड्रम' लिखा हुआ था। इस कैप्शन को देखते ही पति और उसके परिजन दहशत में आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका से लेना था बदला... तो कानपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की कॉल

साथ में रहने को तैयार नहीं थी बीवी

हाल के दिनों में 'ड्रम और सीमेंट' का इस्तेमाल जघन्य हत्याओं के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए चर्चित रहा है। पति ने इसे सीधे तौर पर अपनी जान के लिए खतरा माना। पत्नी की जिद और सोशल मीडिया पर उसके प्रेमी की 'ड्रम और सीमेंट' वाली धमकी से खौफ में आए पति ने पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी किसी भी कीमत पर उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। वहीं, सोशल मीडिया पर उसके प्रेमी द्वारा नीला ड्रम और सीमेंट कैप्शन लिखकर पोस्ट किया गया था। ऐसे में अपनी जान के खतरे को देखते हुए उसने पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया। पुलिस महिला सैल प्रभारी बुबेश का कहना है कि महिला ने पहले पति पर आरोप लगाए। फिर अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। तीनों पक्षों की वार्ता के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया है। जल्द ही महिला और उसके पति के मध्य तलाक की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात को प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा युवक, ससुराल वालों ने धुना

आठ माह पहले भी चली गई थी पत्नी

पीड़ित ने बताया कि जुलाई 2025 में भी पत्नी मायके जाने की बात कहकर अपने प्रेमी के पास चली गई थी। एक महीने उसके पास रहने के बाद लौट आई। आरोप है कि वह मोबाइल पर घंटों प्रेमी से बात करती थी। जब उसने एक बार उसे पकड़ लिया तो पत्नी ने पति के साथ उसके भाइयों की भी हत्या की धमकी दे डाली। वहीं इस संबंध में बुलंदशहर प्रभारी पुलिस मीडिएशन सेल बुबेश ने बताया, महिला ने पहले पति पर आरोप लगाए, फिर अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। तीनों पक्षों की वार्ता के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया है। जल्द ही महिला और उसके पति के बीच तलाक की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।