compensation distribution begins in up following cm yogi s order 10 thousand farmers receive rs 4 crore 60 lakh details सीएम योगी के आदेश से यूपी में मुआवजा बंटना शुरू, 10 हजार किसानों को मिले 4.60 करोड़; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी के आदेश से यूपी में मुआवजा बंटना शुरू, 10 हजार किसानों को मिले 4.60 करोड़; जानें डिटेल

योगी सरकार द्वारा फसल क्षति का आकलन तेजी से कराया जा रहा है। पात्र किसानों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति संभाल सकें और आगामी फसल की तैयारी कर सकें।

Sat, 28 March 2026 06:57 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
सीएम योगी के आदेश से यूपी में मुआवजा बंटना शुरू, 10 हजार किसानों को मिले 4.60 करोड़; जानें डिटेल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे प्रभावित 10,278 किसानों को 4.60 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया है। ओलावृष्टि से प्रदेश के 21 जिलों में 244.23 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त हुई। इससे प्रभावित 286 किसानों को 13,34,217 रुपये राहत राशि वितरित की गई। अतिवृष्टि (अधिक वर्षा) के चलते प्रदेश के 17 जिलों में 4053.11 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का नुकसान हुआ। प्रभावित 14,207 किसानों में 9,992 को अब तक 4,47,24,779 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा, बीते दिनों (15 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक ) हुई बेमौसम भारी वर्षा से सहारनपुर के पांच गांवों में 11 हेक्टेयर फसल क्षति हुई, जिसमें 44 किसान प्रभावित हुए हैं। ललितपुर की तीन तहसीलों में 1650.75 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल की क्षति हुई, जिसमें कुल 3142 किसान प्रभावित हुए हैं।

राज्य सरकार द्वारा फसल क्षति का आकलन तेजी से कराया जा रहा है और पात्र किसानों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शेष प्रभावित किसानों को भी शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति संभाल सकें और आगामी फसल की तैयारी कर सकें। राज्य सरकार की इस त्वरित राहत व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी प्रभावित किसान सहायता से वंचित न रह जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश के नियमों के उल्लंघन पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 4 औद्योगिक भूखंड निरस्त

सीएम ने क्या दिया था आदेश?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हुई असमय बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसल की शुक्रवार को जानकारी ली और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी DM को योगी सरकार का आदेश, 24 घंटे में करें यह काम; किसी स्तर पर न हो चूक

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल कराएं। संयुक्त सर्वे कराकर फसल नुकसान की स्थिति से शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों का तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। आपदा में उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और सुनिश्चित करें कि किसान को अनावश्यक परेशानी न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन दो खेल पुरस्कारों में अब मिलेंगे 10-10 लाख, सीएम योगी का ऐलान

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि फील्ड में रहकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (कृषि), राहत आयुक्त को भी निर्देश दिया कि फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क और समन्वय बनाए रखें। सभी सूचनाएं समय पर एकत्र कर शासन को उपलब्ध कराई जाएं, जिससे राहत कार्यों में देरी न हो।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।