weather will change in eastern up clouds will cover the sky rain may occurs imd alert prediction has been made UP Weather: पूर्वी यूपी में बदलेगा मौसम, आसमान में छाएंगे बादल; हुई ये भविष्यवाणी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: पूर्वी यूपी में बदलेगा मौसम, आसमान में छाएंगे बादल; हुई ये भविष्यवाणी

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक पूर्वी यूपी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार-सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम बना हुआ है।

Sun, 15 March 2026 06:17 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
UP Weather: पूर्वी यूपी में बदलेगा मौसम, आसमान में छाएंगे बादल; हुई ये भविष्यवाणी

UP Weather News: सूरज की तपिश झेल रहे पूर्वी यूपी में रविवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। आसमान में बादल छाएंगे। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पाकिस्तान में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी से भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी का मौसम बदल जाएगा। इसका प्रभाव सोमवार तक रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक पूर्वी यूपी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार-सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि रात के तापमान में इजाफा हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान में शनिवार को सक्रिय हुआ। पूर्वी यूपी में गहरे काले बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। लोगों को तपिश वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इस क्षेत्र में निवेश पर मिलेगी 40 करोड़ तक की छूट, योगी सरकार का ऐलान

सामान्य से अधिक रहा पारा

शनिवार को दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार से दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में इजाफा होगा।

वाराणसी में पारा चढ़ा, गर्मी से लोग हुए बेहाल

पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी गर्मी अब विचलित करने लगी है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही सूरज के तेवर तल्ख हैं। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दिन का तापमान 36.9 डिग्री और रात का 20.6 डिग्री पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 मार्च को बादलों की आवाजाही रहेगी। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 मार्च को बारिश के आसार हैं।

बुंदेलखंड भीषण गर्मी की चपेट में

मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही बुंदेलखंड भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। शनिवार को बांदा का अधिकतम तापमान 40.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक और सामान्य से करीब छह डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने देश के आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी में ऑरेंज, पश्चिमी में यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पूरे यूपी में यलो अलर्ट रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडरों के लिए बढ़ा इंतजार, ईरान-इजराइल युद्ध का असर; इन जिलों में कतार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुंदेलखंड के बांदा के साथ हमीरपुर में 37.2 डिग्री, उरई में 36.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश मेें करीब एक दर्जन शहरों में तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। तेज हवा से राहगीरों को चलने में परेशानी हुई। तेज धूप के चलते दोपहर के वक्त निकलने में दिक्कत होने लगी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।